होम / SP Chief Akhilesh Yadav Changed Strategy : हार के बाद अखिलेश का नया फार्मूला, भाजपा के खिलाफ सपा की खास रणनीति

SP Chief Akhilesh Yadav Changed Strategy : हार के बाद अखिलेश का नया फार्मूला, भाजपा के खिलाफ सपा की खास रणनीति

• LAST UPDATED : April 7, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

SP Chief Akhilesh Yadav Changed Strategy : विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति बदल दी है। भाजपा के खिलाफ सपा प्रमुख ने अलग अंदाज अपनाना शुरू कर दिया है। 2017 चुनाव में मिली हार के बाद वह ऐसा नहीं कर पाए थे। अखिलेश किसी भी हालत में 2024 और फिर 2027 में सपा के परफॉरमेंस को बेहतर करना चाहते हैं। यही कारण है कि इस बार वह अपनी पुरानी गलतियों को दोहराने की भूल नहीं कर रहे हैं। अखिलेश यादव हर मुद्दे पर भाजपा की सरकार को घेर रहे हैं।

हर मुद्दे पर भाजपा को घेरने का प्लान (SP Chief Akhilesh Yadav Changed Strategy)

चुनाव परिणाम आने के बाद से अखिलेश ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। हर रोज वह कम से कम दो ट्वीट करते हैं। इसमें अलग-अलग घटनाओं के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हैं। यही कारण है कि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता छोड़कर यूपी विधानसभा की सदस्यता जारी रखी है। भाजपा ने जिस सोशल मीडिया को हथियार बनाकर 2014, 2017, 2019 और फिर 2022 में जीत हासिल की उसे ही अब अखिलेश इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी के सहारे अखिलेश भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में जुट गए हैं।

पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करने की योजना (SP Chief Akhilesh Yadav Changed Strategy)

समाजवादी पार्टी मुखिया ने अलग-अलग मुद्दों पर धरना प्रदर्शन के जरिए भाजपा सरकार को घेरने का फैसला लिया है। इसके लिए पार्टी के जिला स्तर के नेताओं को भी कहा गया है कि वह छोटी सी छोटी घटना को आम लोगों के सामने रखें। 2017 चुनाव में मिली हार के बाद अखिलेश यादव ने ईवीएम का मुद्दा उठाया था। भाजपा पर धांधली का आरोप लगाकर कुछ ही दिनों में वह शांत हो गए थे। 11 मार्च 2017 को विधानसभा चुनाव का परिणाम आया था। इसके बाद उन्होंने छह अप्रैल 2017 तक यानी 26 दिन में महज 10 ट्वीट किए।

(SP Chief Akhilesh Yadav Changed Strategy)

Also Read : Work in a Planned Manner for the Economy : अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ठीक से करें काम, सीएम योगी ने अफसरों को दिए आदेश

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox