Categories: मनोरंजन

Special on International Women’s Day from Mainpuri : मैनपुरी की महिलाओं ने जमीन से आसमां भरी उड़ान

Special on International Women’s Day from Mainpuri

इंडिया न्यूज, मैनपुरी : Special on International Women’s Day from Mainpuri मैनपुरी (Mainpuri) की महिलाओं ने जमीन से लेकर आसमां तक परचम फहराया है। नारी शक्ति ने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए कुछ न कुछ ऐसा काम किया, जिससे उन्हें समाज में पहचान मिली। किसी ने रक्तदान करके दूसरों की जान बचाई, तो किसी ने बच्चों को उच्च शिक्षा दी। बात जज्बे की करें तो वायुयान उड़ाकर मैनपुरी की महिलाओं ने इतिहास रचने का काम किया है।

स्वाति वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर

मैनपुरी के विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव दिलीपपुर कैलई निवासी सूबेदार मेजर शिव कुमार सिंह कुशवाहा की पुत्रवधु स्वाति राठौर पत्नी मेजर वैभव सिंह कुशवाहा भारतीय वायु सेवा में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनात हैं। स्वाति राठौर ने हाल ही में 26 जनवरी 2022 को दिल्ली में आयोजित होने वाले फ्लाई पास्ट कार्यक्रम में दूसरी बार महिला पायलट बनकर आसमां में उड़ान भरी।

20 बार रक्तदान करके बचाई दूसरों की जान

शहर के करहल रोड निवासी प्रवीन पालीवाल की पत्नी निशा पालीवाल ने दूसरों की जान बचाने का संकल्प लिया है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार निशा पालीवाल अब तक 20 बार रक्तदान कर चुकी हैं। उनका कहना है कि ये बात ठीक है कि महिलाओं में रक्त की कमी अधिक होती है, लेकिन यदि खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दिया जाए तो महिलाएं भी रक्तदान कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि वह साल में दो बार रक्तदान करती हैं।

सरिता प्रदेश में कर रहीं जिले का नाम रोशन Special on International Women’s Day from Mainpuri

शहर के मोहल्ला शिवनगर रामलीला मैदान निवासी शिक्षिका सरिता देवी वर्तमान में घिरोर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। सरिता देवी जब प्राथमिक विद्यालय नाहिली में पहुंची थीं तो वहां छात्र संख्या मात्र 65 थी। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय में न केवल भौतिक परिवेश सुधारा बल्कि शिक्षा के स्तर में भी मूलभूत सुधार किया।

इसका परिणाम यह हुआ कि अब प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय में छात्र संख्या 152 है। वहीं पर्यावरण को लेकर विद्यालय में चलाए जा रहे विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र के रूप में भी उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Read More : Free Admission to monuments on International Women’s Day : ताजमहल का आज मुफ्त में कर सकेंगे दीदार

Also Read : Husband said divorce in Hardoi… : महिला दिवस पत्नी को दिया तलाक

Also Read : Dr. Used to do private practice in Shamli : संदिग्ध हालात में डाक्टर की गोली लगने से मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago