होम / Suicide: 15 वर्षीय लड़की ने जहर खाकर की आत्महत्या, आरोपियों ने डाला था सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो 

Suicide: 15 वर्षीय लड़की ने जहर खाकर की आत्महत्या, आरोपियों ने डाला था सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो 

• LAST UPDATED : December 26, 2022
Suicide

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय लड़की का सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डाल दिया गया। जिसके बाद लड़की ने जहर खाकर आत्मा हत्या कर ली। वहीं अब पीड़िता के पिता न्याय की मांग कर रहे हैं।

लड़की करती रही इन्साफ की मांग 
मामला मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां एक 15 वर्षीय लड़की ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्मा हत्या कर ली। शनिवार को पीड़िता की मृत्यु हो गई। बता दें कि कुछ आरोपियों ने लड़की का इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल कर दिया था। इससे क्षुब्द होकर लड़की ने आत्मा हत्या कर ली। मगर लड़की आखिरी तक बोल रही थी कि मुझे इन्साफ चाहिए। लड़की के पिता मजदुर हैं और अब वह अपनी बेटी के लिए इन्साफ की गुहजार लगा रहे हैं।
मोहल्ले के युवक पर आरोप 

पीड़िता के पिता ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने पीड़िता को अपने जाल में फंसा लिया था। उसने महिला को जल में फंसाकर उसके अश्लील फोटो लिए और फिर उसको इंस्टाग्राम पर डाल दिया। वह लड़की के ऊपर अनैतिक कार्य के लिए दबाव बना रहे थे, जिसके चलते बच्ची स्कूल तक जाना छोड़ दी थी। मामले में पिता ने मोहल्ले के युवक, उसके 2 साथियों और एक महिला पर आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति की पुलिस ने बचाई जान,

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox