होम / Suicide In Greater Noida: कारोबारी दंपती ने लगाई फांसी, फ्लैट की बालकनी की ग्रिल से लटका मिला शव, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Suicide In Greater Noida: कारोबारी दंपती ने लगाई फांसी, फ्लैट की बालकनी की ग्रिल से लटका मिला शव, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

• LAST UPDATED : November 10, 2022

Suicide In Greater Noida

इंडिया न्यूज, ग्रेटर नोएडा (Uttar Pradesh) । दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में गुरुवार को एक कारोबारी दंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव फ्लैट की बालकनी की ग्रिल से लटका मिला। घटना के वक्त दंपती का बेटा कमरे में सो रहा था। बताया जा रहा है कि दंपती करीब एक करोड़ के कर्ज से परेशान थे। फिलहाल पुलिस खुदकुशी की वजह का पता लगा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फैक्ट्री में लोहा बनाने का होता था काम Suicide In Greater Noida
मृतक पति-पत्नी की शिनाख्त कारोबारी दीपक गुप्ता अपनी पत्नी मृदुला गुप्ता के तौर पर हुई है। दंपती फ्यूजन होम्स सोसायटी की तीसरी मंजिल पर अपने बेटे के साथ रहते थे। उनकी ईकोटेक 12 में फैक्ट्री है। फैक्ट्री में लोहा बनाने का कार्य होता है।

बताया जा रहा है कि दंपती पर एक करोड़ से अधिक रुपयों का कर्ज था, जिसके कारण दोनों अवसाद में थे। कर्ज में डूबने के चलते दंपती ने बृहस्पतिवार सुबह फ्लैट में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के दौरान दंपति का बेटा पुष्कर गुप्ता भी फ्लैट में मौजूद था। वह एक कमरे में सो रहा था।

बालकनी की ग्रिल से लटका मिला शव Suicide In Greater Noida
गुरुवार सुबह दंपती का बेटा पुष्कर जब सो कर उठा तो उसने देखा कि माता-पिता का शव बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल पर फांसी के फंदे से लटका है। पुष्कर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पता चला है कि दंपती पर एक करेाड़ से अधिक का कर्ज था। वेब डिजाइनर बेटा भी आर्थिक रूप से माता-पिता की मदद नहीं कर पा रहा था। इस वजह से पिछले कई दिनों से घर में तनाव था।

फैक्ट्री के कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे थे वेतन Suicide In Greater Noida
फैक्ट्री में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को दीपावली पर वेतन नहीं मिला था। कर्मचारियों के गुस्से के बाद से ही दंपती मानसिक तनाव में थे। बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि कर्ज से तंग होकर दंपती ने आत्महत्या की है। बेटे से बातचीत के दौरान कर्ज की बात प्रकाश में आई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हर कोण से मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दो बहुओं के बीच हो सकता है विरासत संभालने का मुकाबला, बीजेपी खेल सकती है बड़ा दांव

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox