होम / Sultanpur Crime: घायल प्रेमिका को नहर में फेंक प्रेमी फरार, पुलिस संग मुठभेड़ में हुए घायल…

Sultanpur Crime: घायल प्रेमिका को नहर में फेंक प्रेमी फरार, पुलिस संग मुठभेड़ में हुए घायल…

• LAST UPDATED : September 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Ravi Srivastava, Sultanpur Crime: सुल्तानपुर में बीती रात एक और मुठभेड़ हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। मुठभेड़ में बदमाश सगे भाइयों गौसूजमां और अफरोज को लगी गोली। दोनों का सीएचसी बल्दीराय में चल रहा इलाज। अफरोज ने 18 सितंबर की शाम को अपनी प्रेमिका को चाकू से किया था लहूलुहान। घायल प्रेमिका को नहर में फेंक प्रेमी गौसूजमां साथी संग हुआ फरार।

कब हुई वारदात

दरअसल 18 सितंबर को थाना बल्दीराय की रहने वाली पीड़िता, जो दिल्ली में कार्यरत थी अभियुक्त गौसूजमां खाँ के कहने पर दिल्ली से सुलतानपुर पहुँची। जहाँ पर अभियुक्त ने पुराना परिचय होने के कारण पीड़िता को साथ लेकर अलग-अलग स्थानों पर दिनभर घूमते रहे। जब पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसकी शादी किसी और व्यक्ति के साथ तय हो रही है। अभियुक्त द्वारा पीड़िता को धनपतगंज में हरौरा नहर के आगे पुल के पास ले गया। उसके बाद चाकू से उसके गले पर प्रहार किया व नहर में धक्का देकर फेंक दिया गया। पीड़िता का प्राथमिक उपचार सी.एच.सी. धनपतगंज में किया गया।

पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती

तदोपरांत जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जिला अस्पताल सुलतानपुर में इलाज के दौरान वर्तमान में पीड़िता की स्थिति सामान्य बताई गयी है। पीड़िता के भाई के तहरीर पर थाना धनपतंगज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उसके बाद थाना धनपतगंज, बल्दीराय व स्वाट टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस के द्वारा घेराबन्दी कर दी गई।

अभियुक्तों ने पुलिस पर की फायरिंग

अभियुक्त एवं उसके साथी द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस बल पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में गौसजमां खाँ तथा उसके बड़े भाई अफरोज खाँ को गोली लगी। दोनों अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सी.एच.सी. बल्दीराय भेजा जा चुका है।

दोनो आरोपियों पर कई अपराधिक मुकदमे हैं दर्ज

प्रेमिका के बयान के आधार पर चंद घंटों के भीतर पुलिस ने किया खुलासा। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गौसूजमां और उसके भाई अफरोज गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि गौसजमां खाँ थाना बल्दीराय का हिस्ट्रीशीटर है एवं विगत कई महीनों से मुम्बई में रहता था। वर्तमान में एक हत्या की घटना के ट्रायल में सुलतानपुर आया हुआ था। अफरोज भी हत्या का अभियुक्त है, इसके अलावा भी इन दोनों भाईयों पर सुलतानपुर व अयोध्या में कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस के द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Also read: Sultanpur News : सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox