Categories: मनोरंजन

Summer Heat In UP : मेरठ में तेज गर्मी और लू के थपेड़ों ने किया बुरा हाल

इंडिया न्यूज, मेरठ:

Summer Heat In UP अप्रैल के पहले सप्ताह की गर्मी ने कई रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। एक से सात अप्रैल के बीच औसत तापमान 38.4 डिग्री रहा। यह वर्ष 1980 से अब तक का सबसे अधिक औसत तापमान है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि पिछले 42 वर्षों में वर्ष 2022 में अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान रहा है। गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज चमकता सूरज आसमान पर नजर आया।

तेज धूप और गर्म हवा कर रही है परेशान Summer Heat In UP

मेरठ में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नौ अप्रैल के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान और बढ़ेंगे। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद अगले कई दिन तक 41 के आसपास तापमान रह सकता है। न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के पास रहेगा।

गर्मी से कोई राहत नहीं Summer Heat In UP

मेरठ में 12 तारीख तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मप्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। जम्मू कश्मीर में मार्च महीने में ही कड़े तेवर दिखाने वाली गर्मी अप्रैल महीने में भी छुड़ाएगी पसीने। अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े में भी शुष्क रहेगा मौसम। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नही हैं।

Also Read : Coronavirus Increasing in Delhi NCR : फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, अप्रैल में दिल्ली में आए सबसे ज्यादा केस

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago