होम / स्वतंत्र देव सिंह ने दिया विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा

स्वतंत्र देव सिंह ने दिया विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा

• LAST UPDATED : August 10, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (UP Politics)। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधान परिषद में नेता पद से भी इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, पार्टी ने उन्हें हाल ही में यह जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कई नेताओं के नाम हवा में तैरने लगे हैं। आपको बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले जुलाई में पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

विधान परिषद में बनाए गए भाजपा के नेता

प्रदेश के जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधान परिषद में नेता सदन बनाया था। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने 22 मई 2022 से उन्हें नेता सदन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले डॉ. दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री के रूप में विधान परिषद में नेता सदन थे। हालांकि इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है क्योंकि स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड के दौर पर हैं।

स्वतंत्र देव सिंह के बारे में जानें

स्वतंत्र देव सिंह कुर्मी समाज से आते हैं जिसे यूपी में पिछड़ी जाति माना जाता है। स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने 1986 में एक दैनिक अखबार में बतौर रिपोर्टर अपने करियर की शुरूआत की थी। योगी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान भी स्वतंत्र देव सिंह को मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वो बीजेपी में वाइस प्रेसिडेंट और जनरल सेक्रेट्री समेत कई अलग-अलग पदों पर रहे।

यह भी पढ़ेंः नई सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, एनडीए में टूट से गुस्से में हैं कार्यकर्ता

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox