होम / Taurus Rashifal Today 08 March 2022 आज का वृष राशिफल

Taurus Rashifal Today 08 March 2022 आज का वृष राशिफल

• LAST UPDATED : March 8, 2022

Taurus Rashifal Today 08 March 2022: 08 मार्च 2022, मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Taurus Rashifal Today 08 March 2022: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त आदि को देखकर किया जाता है. इन सभी चीजों के बारे में पता लगाने के लिए पंचांग की आवश्यकता पड़ती है. जिसके माध्यम से आप आने वाले दिनों के शुभ एवं अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हें. आइए पंचांग के पांच अंगों – तिथि, नक्षत्र, वार, योग एवं करण के साथ राहुकाल, दिशाशूल, भद्रा, पंचक, प्रमुख पर्व आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं.

08 मार्च 2022 का पंचांग

 

विक्रम संवत – 2078, आनंद शक सम्वत – 1943, प्लव

दिन (Day) मंगलवार
अयन (Ayana) उत्तरायण
ऋतु (Ritu) शिशिर
मास (Month) फाल्‍गुन
पक्ष (Paksha) शुक्ल पक्ष
तिथि (Tithi) षष्ठी
नक्षत्र (Nakshatra) कृत्तिका
योग (Yoga) वैधृति
करण (Karana) कौलव प्रात:काल 11:27 बजे तक तदुपरांत तैतिल
सूर्योदय (Sunrise) प्रात: 06: 39 बजे
सूर्यास्त (Sunset) सायं 06:25 बजे
चंद्रमा (Moon) मेष राशि में दोपहर 12:31 बजे तक तदुपरांत वृषभ
राहु काल (Rahu Kalam) दोपहर 03:29 से सायंकाल 04:57 बजे तक
यमगण्ड  (Yamganada) प्रात:काल 09:36 से 11:04 बजे तक
गुलिक (Gulik) दोपहर 12:32 से 02:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त (Abhijit Muhurt) दोपहर 12:09 से 12:56 बजे तक
दिशाशूल (Disha Shool) उत्तर दिशा में
भद्रा (Bhadra)
पंचक (Pnachak)

AAJ KA VRISH RASHIFAL IN HINDI

 

वृष Taurus  

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

  • पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहा पारिवारिक विवाद का आपसी सामंजस्य से कुछ हल निकल सकता है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात रहेगी। तथा लाभदायक वार्तालाप भी होगा। बेहतरीन डील होना भी संभव है। जिन लोगों ने शिक्षा को व्यापार के रूप में अपनाया हुआ है जैसे कोचिंग सेंटर, ट्यूशन सेंटर.. उन सब के लिए आज उनका भाग्य साथ देगा।
  • नेगेटिव- दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने ऊपर ही विश्वास रखें। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि आपको आपके स्वभाव की वजह से कुछ लोग नाजायज फायदा उठा रहे हैं। इस समय भावुकता को हावी ना होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आप का प्रयास जरूरी हैं।
  • व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी व्यवसायिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आएगा। लेकिन सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा।
  • लव- दंपति जीवन में सामंजस्य का भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों नज़दीकियां लाने के लिए विश्वास कायम रखना जरूरी है।
  • स्वास्थ्य- तनाव और थकान जैसी स्थिति से खुद को दूर रखें।मेडिटेशन करें तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर लगाएं।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

(Taurus Rashifal Today 08 March 2022)

Also Read : Mesh Rashifal Today 08 March 2022 आज का मेष राशिफल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox