होम / Taurus Rashifal Today 10 March 2022 आज का वृष राशिफल

Taurus Rashifal Today 10 March 2022 आज का वृष राशिफल

• LAST UPDATED : March 10, 2022

Taurus Rashifal Today 10 March 2022 :10 मार्च 2022, गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन

Taurus Rashifal Today 10 March 2022: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त आदि को देखकर किया जाता है. इन सभी चीजों के बारे में पता लगाने के लिए पंचांग की आवश्यकता पड़ती है. जिसके माध्यम से आप आने वाले दिनों के शुभ एवं अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हें. आइए पंचांग के पांच अंगों – तिथि, नक्षत्र, वार, योग एवं करण के साथ राहुकाल, दिशाशूल, भद्रा, पंचक, प्रमुख पर्व आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं.

10 मार्च 2022 का पंचांग

विक्रम संवत – 2078, आनंद शक सम्वत – 1943, प्लव

दिन (Day) गुरुवार
अयन (Ayana) उत्तरायण
ऋतु (Ritu) शिशिर
मास (Month) फाल्‍गुन
पक्ष (Paksha) शुक्ल पक्ष
तिथि (Tithi) अष्‍टमी
नक्षत्र (Nakshatra) रोहिणी प्रात:काल 11:30 बजे तक तदुपरांत मृगशिरा
योग (Yoga) प्रीति
करण (Karana) विष्टि सायंकाल 04:14 बजे तक तदुपरांत बव
सूर्योदय (Sunrise) प्रात: 06: 37 बजे
सूर्यास्त (Sunset) सायं 06:26 बजे
चंद्रमा (Moon) वृषभ राशि में
राहु काल (Rahu Kalam) दोपहर 02:00 से 03:29 बजे तक
यमगण्ड  (Yamganada) प्रात:काल 06:37 से 08:05 बजे तक
गुलिक (Gulik) प्रात:काल 09:34 से 11:03 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त (Abhijit Muhurt) दोपहर 12:08 से 12:55 बजे तक
दिशाशूल (Disha Shool) दक्षिण दिशा में
भद्रा (Bhadra) प्रात:काल 02:56 से सायंकाल 04:14 बजे
पंचक (Pnachak)

AAJ KA VRISH RASHIFAL IN HINDI

वृष Taurus 

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

  • पॉजिटिव- विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय बेहतर होने से मनोबल बढ़ेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से आपके व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपने पढ़ाई अथवा लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।
  • नेगेटिव– पारिवारिक व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। बच्चों की योजनाओं में भी उनका सहयोग करना उनके आत्मबल को बढ़ाएगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ रुपए पैसे संबंधी कार्यों को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।
  • व्यवसाय– बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलेंगी। कुछ रुकावटों की वजह से परेशानियां रहेंगी। इस समय वर्तमान स्थितियों को देखते हुए धैर्य और संयम रखना ही उचित है। ऑफिस में राजनीति जैसी गतिविधियों से दूर रहे।
  • लव– दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
  • स्वास्थ्य– ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। बदलते मौसम की वजह से इन्फेक्शन या छाती में दर्द जैसी दिक्कत रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक– 8

(Taurus Rashifal Today 10 March 2022)

Also Read : Mesh Rashifal Today 10 March 2022 आज का मेष राशिफल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox