होम / Taurus Rashifal Today 14 March 2022 आज का वृष राशिफल

Taurus Rashifal Today 14 March 2022 आज का वृष राशिफल

• LAST UPDATED : March 14, 2022

Taurus Rashifal Today 14 March 2022 : 14 मार्च 2022, सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

घनश्याम तिवारी, कन्नौज:

Taurus Rashifal Today 14 March 2022: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त आदि को देखकर किया जाता है. इन सभी चीजों के बारे में पता लगाने के लिए पंचांग की आवश्यकता पड़ती है. जिसके माध्यम से आप आने वाले दिनों के शुभ एवं अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हें. आइए पंचांग के पांच अंगों – तिथि, नक्षत्र, वार, योग एवं करण के साथ राहुकाल, दिशाशूल, भद्रा, पंचक, प्रमुख पर्व आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं.

14 मार्च 2022 का पंचांग

विक्रम संवत – 2078, आनंद शक सम्वत – 1943, प्लव

दिन (Day) सोमवार
अयन (Ayana) उत्तरायण
ऋतु (Ritu) शिशिर
मास (Month) फाल्‍गुन
पक्ष (Paksha) शुक्ल पक्ष
तिथि (Tithi) एकादशी दोपहर 12:05 बजे तक तदुपरांत द्वादशी
नक्षत्र (Nakshatra) पुष्य रात्रि 10:08 बजे तक तदुपरांत आश्‍लेषा
योग (Yoga) अतिगण्ड
करण (Karana) विष्टि दोपहर 12:05 बजे तक तदुपरांत बव
सूर्योदय (Sunrise) प्रात: 06: 32 बजे
सूर्यास्त (Sunset) सायं 06:29 बजे
चंद्रमा (Moon) कर्क राशि में
राहु काल (Rahu Kalam) प्रात:काल 08:02 से 09:31 बजे तक
यमगण्ड  (Yamganada) प्रात:काल 11:01 से 12:30 बजे तक
गुलिक (Gulik) दोपहर 02:00 से 03:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त (Abhijit Muhurt) दोपहर 12:07 से 12:54 बजे तक
दिशाशूल (Disha Shool) पूर्व दिशा में
भद्रा (Bhadra) दोपहर 12:05 बजे तक
पंचक (Pnachak)

AAJ KI VRISH RASHIFAL IN HINDI

वृष Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

  • पॉजिटिव- बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों में रुचि लेना और मार्गदर्शन करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। घर में काफी समय बाद निकट संबंधियों का आगमन होगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा।
  • नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण चीजों की देखभाल खुद करें। दूसरों से उम्मीद रखना व्यर्थ है।रिश्तेदारी संबंधी मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। ध्यान रखें कि आपकी किसी बात से किसी को आघात ना पहुंचे।
  • व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर नजर रखना जरूरी है। कर्मचारी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा हर काम में मौजूद रहें। ऑफिस में साथियों से संबंध मधुर रखें।
  • लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।
  • स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्त्री जनित रोग परेशान कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

(Taurus Rashifal Today 14 March 2022)

Also Read : Mesh Rashifal Today 14 March 2022 आज का मेष राशिफल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox