The body of a young man found hanging from a tree
इंडिया न्यूज, मेरठ।
करनावल सरूरपुर संपर्क मार्ग पर खेत में आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने शव की शिनाख्त कराई। युवक की पहचान आकाश पुत्र सुरेंद्र निवासी सरूरपुर के रूप में हुई है। आकाश के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उसका बेटा ईंट-भट्ठे पर चचेरे भाई कुलदीप के साथ मिलकर ईंट ढुलाई का काम करता था।
सोमवार तड़के गांव का ही एक युवक आकाश को घर से बुलाकर ले गया था। उन्हें लगा कि आकाश ईंट ढुलाई के लिए भट्टे पर जा रहा है। सुबह उसका शव मिलने की जानकारी हुई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जिसने जांच की और अहम साक्ष्य जुटाए। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ेंः चक्रवात में बदला बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान, 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने के आसार
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…