होम / फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

• LAST UPDATED : August 1, 2022

इंडिया न्यूज, बांदा (UP in Crime) : बांदा में थाना परिसर के पास सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला। पिता ने सिपाही राघवेंद्र सिंह की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को एसपी अभिनंदन से मुलाकात कर गंभीरता से जांच कराने की मांग की। उनके साथ ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीण भी थे।

थाने में चल रही थी जन्मोत्सव की पार्टी

थाना परिसर के निकट सुबह कांस्टेबल राघवेंद्र का शव नॉयलान की रस्सी के फंदे में घर के बाहरी दीवार पर लटका था। कुलगेहना गांव निवासी गोकुल प्रसाद ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि बेटे राघवेंद्र सिंह के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही वह थाने पहुंचे। आसपास के लोगों ने बताया कि रात के समय थाने में किसी के जन्मोत्सव की पार्टी चल रही थी। दो पक्षों में गाली-गलौज की बात भी सामने आई है। इसके साथ ही एक पैर में चप्पल के साथ शव दीवार के पीछे की तरफ लटका मिला, उसे देखकर यही लगता है कि बेटे की हत्या कर शव लटकाया गया है।

यह भी पढ़ेंः लापरवाही पर लखनऊ व कानपुर के पुलिस कमिश्नर हटे, जाम बनी वजह

यह भी पढ़ेंः  मुख्तार अंसारी के खास भीम सिंह की चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ेंः  सीएम योगी ने चार मंत्रियों का प्रभार बदला, 2024 मिशन की तैयारी

यह भी पढ़ेंः जबलपुर प्राइवेट अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox