होम / The Color of Ayodhya DM Residence Board Again Changed : भगवा से हरा, फिर बदलकर लाल रंग का लगाया

The Color of Ayodhya DM Residence Board Again Changed : भगवा से हरा, फिर बदलकर लाल रंग का लगाया

• LAST UPDATED : March 3, 2022

इंडिया न्यूज, अयोध्या :

The color of Ayodhya DM Residence Board Again Changed  : अयोध्या के डीएम आवास का बोर्ड 24 घंटे में फिर से बदल कर दूसरे रंग का कर दिया गया है। पहले बोर्ड भगवा रंग का लगा था, जिसे बुधवार को बदलकर हरा कर दिया गया। इसके बाद हलचल मच गई थी। अयोध्या के साधु-संतों ने इस पर नाराजगी जताई। तरह-तरह की चर्चाएं होने के बाद डीएम ने पीडब्ल्यूडी को फटकार लगाई, इसके बाद इसका रंग बदला गया है। फिर बदलकर लाल रंग का लगाया गया है। डीएम नीतीश कुमार का कहना है कि इस कार्रवाई को लेकर लोक निर्माण विभाग बता सकता है। हमें इसके बारे में जानकारी नहीं है। (The color of Ayodhya DM Residence Board Again Changed )

 

हनुमानगढ़ी के पुजारी ने भाजपा के खिलाफ साजिश बताई (The color of Ayodhya DM Residence Board Again Changed )

यह मामला जानकारी में आने के बाद डीएम नीतीश कुमार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद विभाग ने बोर्ड का रंग बदल दिया। पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में डीएम अयोध्या का अस्थायी आवास है। प्रशासन के इस रुख पर अयोध्या के संतों ने खुशी जताई है। बोर्ड का रंग हरा होने पर हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने इसे भाजपा के खिलाफ साजिश बताकर चुनाव अयोग से डीएम अयोध्या और अन्य दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

 

डीएम आवास के बोर्ड का रंग बदलने के फोटो वायरल (The color of Ayodhya DM Residence Board Again Changed )

फिलहाल यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसके फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार के पसंदीदा डीएम रहे अनुज कुमार झा को चुनाव से ठीक पहले अयोध्या से हटा दिया गया था। उन पर भगवाधारियों के काफी करीबी होने के आरोप लग रहे थे।

(The color of Ayodhya DM Residence Board Again Changed )

Read More : Conspiracy to kill BJP Candidate in Ballia : भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर के काफिले पर हमला

Also Read : Ruckus over Distributing Money in Deoria : सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट के बाद फायरिंग, पांच घायल

Read More : Fight in Peoples of SC and Tyagi in Village : दो पक्षों में मारपीट व पथराव, पुलिसकर्मी समेत कई घायल

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox