Categories: मनोरंजन

दोनों परिवारों की रजामंदी से कराई गई प्रेमी युगल की शादी

इंडिया न्यूज, आजमगढ़ (Uttar Pradesh)। जीयनपुर कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर एक प्रेमी युगल की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से कराई गई। एक पखवाड़ा पूर्व प्रेमी युगल घर छोड़ कर भाग गया था। वापस लौटने पर युवक लड़की को उसके बड़ी बहन के घर छोड़ कर भाग गया था। लड़की ने लड़के के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। फिर पंचायत में दोनों परिवारों के बीच शादी का निर्णय लिया गया।

मामा के घर पढ़ाई कर रहा था युवक

रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी गांव निवासी युवक जीयनपुर कोतवाली के आर्यनगर वार्ड में अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसका आर्यनगर वार्ड निवासिनी एक लड़की से प्रेम शुरू हो गया। बीते दो सितंबर को प्रेमी युगल घर छोड़ कर भाग गया। प्रेमी युगल कुछ दिनों तक इधर-उधर रहे फिर दिल्ली पहुंच गए। जहां रहने खाने की दिक्कत हुई तो दोनों 18 सितंबर को वापस लौट आए।

लड़की को उसके बहन के घर छोड़ भाग गया युवक

इसके बाद युवक ने लड़की को उसकी उसकी बड़ी बहन के घर छोड़ दिया। सोमवार को लड़की ने जीयनपुर कोतवाली में सचिन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया। जहां पंचायत के बाद दोनों परिवार शादी को राजी हो गए। इसके बाद शाम में प्राचीन शिवमंदिर पर दोनों का विवाह करा दिया गया।

यह भी पढ़ेंः आरएसएस का फीडबैक योगी सरकार के लिए अहम, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार पर जोर

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago