Categories: मनोरंजन

Weather Update : शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत

इंडिया न्यूज, लखनऊ 

Weather Update : लखनऊ में मंगलवार की रात 31.8 डिग्री की तपिश के साथ इस सीजन में सबसे गर्म रही, इससे पहले 17 मई की रात 30 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। मंगलवार को दिन का अधिकतम पारा 42.8 डिग्री तक गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार शाम को बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी से गर्मी में कमी आएगी। अगले तीन-चार दिन बदली और बारिश वाले होंगे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की रात इससे भी ज्यादा गर्म होगी। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। (Weather Update )

 

बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी (Weather Update )

बीते एक हफ्ते में रात का तापमान इजाफा जारी है। मौसम विभाग ने बताया था कि बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम से मौसम में बदलाव आएगा। बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। बीच-बीच में बूंदाबांदी होगी। गुरुवार से 19 जून तक बदली और बरसात की संभावना है। तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात का तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

15 से 18 जून तक गर्मी कम रहने की संभावना (Weather Update )

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस है। वहीं बुधवार को सूर्योदय सुबह 5.12 बजे और शाम को सूर्यास्त 7.01 बजे का समय है। पूर्वानुमान है कि मौसम साफ रहेगा। शाम को बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। आज से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। बूंदाबांदी के बाद मौसम में थोड़ी ठंडक आएगी। कहा जा रहा है कि 15 से 18 जून तक गर्मी कम रहने की संभावना है।

(Weather Update )

यह भी पढ़ेंः बीजेपी संविधान के साथ तो नूपुर शर्मा पर कार्रवाई क्यों नहीं : अखिलेश

Connect With Us : Twitter | Facebook

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago