होम / सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया, आत्म हत्या के कारणों को जांच रही पुलिस

सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया, आत्म हत्या के कारणों को जांच रही पुलिस

• LAST UPDATED : August 5, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा (Big News from Agra)। एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित आवास में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही कुबेर सिंह (58 साल) ने खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन जागे, तब उन्हें घटना का पता चला। थाना पुलिस के साथ ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी मौके पहुंचे। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 4:00 बजे की है।

ट्रैफिक पुलिस की क्रेन चलाते थे कुबेर

कुबेर सिंह पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस की क्रेन चलाते थे। कालिंदी विहार में परिवार सहित रह रहे थे। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। गुरुवार की रात को घर में एक बेटी, भतीजा, भतीजी और पत्नी मौजूद थे। सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई। इस पर सभी जागे और कुबेर के कमरे में पहुंचे। अंदर वह खून से लथपथ पड़े थे। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच की।

लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। गोली से उनका चेहरा उड़ गया। घर में अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला आत्म हत्या का है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इसका कारण पता किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः चांदी व्यापारी के कत्ल से सनसनी, गोली मारने के बाद काटा गला

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox