होम / लखीमपुर के पीड़ितों को न्याय की दरकार, बोले टिकैत- किसानों के लिए संघर्ष करेगा मोर्चा

लखीमपुर के पीड़ितों को न्याय की दरकार, बोले टिकैत- किसानों के लिए संघर्ष करेगा मोर्चा

• LAST UPDATED : May 5, 2022

इंडिया न्यूज, मुजफ्फरनगर।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को न्याय देने की पहल करनी चाहिए। घायलों को मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के लिए संघर्ष करेगा। राकेश टिकैत ने कि गुरुवार को खीरी में मोर्चा की बैठक होगी। टिकैत ने कहा कि किसान लंबे समय से न्याय की आस में है। घायल किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के हित में प्रतिबद्ध है। प्रदेश के अन्य किसानों के सामने भी समस्याए हैं। बिजली कटौती बढ़ रही है। फसलों का वाजिब दाम मिलना चाहिए। कुछ चीनी मिलें समय पर भुगतान नहीं कर रही हैं।

किसानों की समस्याएं प्राथमिकता पर हल करे सरकार

सरकार को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए। लखीमपुर खीरी में जो हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया है, जिससे न्याय की आस जगी है। तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र के पिता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नेता फिर लामबंद हो रहे हैं। राकेश टिकैत वीरवार को जाएंगे खीरी। वहीं, सोनीपत से चला किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आज जनपद पहुंचकर पीड़ित किसानों के परिजन से मिलेगा। ये सभी प्रशासन और जेल में बंद किसानों के परिजन से मुलाकात कर आंदोलन को फिर से धार देने की कोशिश में हैं।

यह भी पढ़ेंः अब सभी लोन होंगे महंगे, आरबीआई ने रेपो रेट में की बढ़ोतरी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox