होम / खाली प्लॉट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप

खाली प्लॉट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप

• LAST UPDATED : August 31, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कई जगह से कुत्तों ने नोच रखा था। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर शव को स्थानीय लोगों की मदद से कब्रिस्तान में दफना दिया।

कपड़े में लिपटा हुआ था शव

पुलिस के मुताबिक नवजात का शव कपड़े में लिपटा हुआ था और उसे कई जगह से कुत्तों ने नोच रखा था। देर रात नवजात का शव फेंका गया है। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि नवजात के शव को कब्रिस्तान में दबा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ेंः अब बदल जाएगा ताजमहल का नाम, तेजो महालय करने की चल रही तैयारी

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox