होम / प्रेग्नेंट है ये बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस! BAFTA सेरेमनी में पेट छिपाते आईं नजर

प्रेग्नेंट है ये बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस! BAFTA सेरेमनी में पेट छिपाते आईं नजर

• LAST UPDATED : February 20, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Deepika Padukone: हाल ही में लन्दन में 77वीं BAFTA सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेस मौजूद रही। वही दीपिका पादुकोण इस कार्यक्रम में साड़ी पहने नजर आई। साथ ही दीपिका इस दौरान अपना पेट छिपाने की कोशिश करते नजर आई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खबर फ़ैल गई की दीपिका प्रेग्नेंट है और वो इस बात को छुपा रही है। लेकिन इस बात को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के करीबी ने कन्फर्म कर दी है।

करीबी ने क्या कहा (Deepika Padukone)

दोनों के करीबी सूत्र ने मैगजीन द वीक को एक इंटरव्यू दिया जिसमे उन्होंने इस बात को कन्फर्म कर दिया है। साथ ही यह भी बताया की दीपिका चार महीने से प्रेग्ननेंट है। बता दे, 77वीं BAFTA सेरेमनी में दीपिका डिजाइनर सब्यसाची की शिमरी साड़ी पहनी थी।

आपको बता दे, दो महीना पहले ही सिंगापुर वॉग को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने फैमिली स्टार्ट करने की बात कही थी। इस दौरान दीपिका से पूछा की माँ बनने का कोई प्लान है तो दीपिका ने जवाब में कहा कि जी; बिलकुल। आगे कहा कि मुझे और रणवीर दोनों को बच्चे बहुत पसंद हैं।

ALSO READ –

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox