Categories: मनोरंजन

UP Police Constable Recruitment-2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर ये है अहम जानकारी, जानें डिटेल

 UP Police Constable Recruitment-2022

इंडिया न्यूज, Lucknow (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड में नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। यूपी पुलिस में 35757 पदों पर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है।

जनवरी में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
सूत्रों के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है, कि यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड जनवरी या फरवरी महीने में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए पीएसी में कांस्टेबल और अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पदों पर बहाली की जाएगी। सूत्रों के अनुसार यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26200, पीएसी में कांस्टेबल के 8500 और फायरमैन के 1057 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यूपी पुलिस भर्ती-2022 के लिए योग्यता
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तक 12वीं पास या इंटरमीडिएट या कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

यूपी पुलिस भर्ती-2022 के लिए चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद भाजपा समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान के विदेश मंत्री का फूंका पुतला

Connect Us Facebook | Twitter

 

Aditya Shukla

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago