Categories: मनोरंजन

धार्मिक स्थलों से फिर उतारे गए हजारों और लाउडस्पीकर, 42 हजार की कराई आवाज धीमी

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

हाईकोर्ट के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर उतारे जाने का सिलसिला जारी है। धर्मस्थलों से लगभग 11 हजार और लाउडस्पीकर उतारे गए। वहीं बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे अभियान में अब तक धार्मिक स्थलों से 21 हजार 963 लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। वहीं 42332 धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर की आवाज धीमी कराई है। इसमें सभी धर्मों के धर्म गुरुओं का सहयोग मिल रहा है।

अलविदा और ईद की नमाज के लिए पुख्ता बंदोबस्त

प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में 31151 स्थानों पर अलविदा की नमाज अदा की जानी है। इसमें 2705 संवेदनशील स्थान हैं। वहीं ईद के मौके पर 7436 ईदगाहों में नमाज होगी। 19949 मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। ईद के दिन के लिए भी 2846 स्थानों को संवेदनशील स्थलों की श्रेणी में रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश भर में 46 कंपनी पीएसी, सात कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल उपलब्ध कराया गया है।

ये भी पढ़ेंः चीन के 27 शहरों में कोरोना का कहर, लॉकडाउन के कारण 16.5 करोड़ लोग घरों में कैद

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago