होम / मिर्जापुर में गंगा में डूबने से तीन किशोरों की मौत

मिर्जापुर में गंगा में डूबने से तीन किशोरों की मौत

• LAST UPDATED : June 13, 2022

इंडिया न्यूज, Mirzapur news : मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में गंगा स्नान करने अंबेडकर नगर से 11 लोग आए थे। इसमें तीन लोग गंगा में डूब गए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गोताखारों ने काफी मशक्कत के बाद उनके शव बरामद किए। हादसे का शिकार हुए तीनों लड़के अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे।

माता विध्यवासिनी के करने आए थे दर्शन

माता विंध्यवासिनी के धाम में सोमवार की दोपहर को एक परिवार के 11 सदस्य पहुंचे थे। इसमें 5 महिला और 6 पुरुष शामिल थे। दर्शन के पूर्व गंगा स्नान की बात हुई। सभी परिवार के लोग नहा रहे थे। इसी दौरान एक किशोर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए गए दो अन्य भी गंगा में समा गए। किशोरों को डूबता देख परिजन चीख पुकार मचाने लगे। परिवार के लोग लपके वह भी डूबने लगे।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर बंद स्कूल में युवक का शव मिलने से हड़कंप

डाक्टरों ने मृत किया घोषित

दर्शनार्थियों की आवाज सुनकर स्थानीय मल्लाह सूरज, साजन और लक्ष्मी पहुंच लेकिन तब तक तीनों युवक पानी में समा गए थे। डूबे किशोरों को तलाश कर पानी से निकाला गया। उन्हे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। परीक्षण के बाद चिकित्सक ने 16 वर्षीय शक्ति कुमार पुत्र इंद्रजीत, 17 वर्षीय अमन पुत्र अमरजीत यादव तथा वैभव उर्फ लकी पुत्र संत कुमार को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः अमरोहा में कार-ट्रक भिड़ंत में सब इंस्पेक्टर की मौत, सिपाही समेत पांच घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox