Categories: मनोरंजन

हादसे में तीन दोस्तों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराए बाइक सवार Three Killed in Road Accident in Kushinagar

इंडिया न्यूज, कुशीनगर।

Three Killed in Road Accident in Kushinagar : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरया डीह गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा जाने से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत, जबकि चौथे की हालत गंभीर है। सभी कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव के निवासी हैं।

दुर्घटना शनिवार की देर रात हुई। गांव निवासी प्रिंस सिंह, सुनील प्रसाद, मुकेश सिंह और विक्की सिंह एक ही बाइक से शनिवार की देर रात मंसाछापर की तरफ किसी निमंत्रण में जा रहा थे। पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर सरयाडीह गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए।

परिजनों में मचा कोहराम (Three Killed in Road Accident in Kushinagar)

इस दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कुबेरस्थान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को जिला अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि वहां डॉक्टर ने सुनील प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश सिंह और विक्की सिंह की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहां ले जाते समय दोनों की रास्ते में मौत हो गई। प्रिंस सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

(Three Killed in Road Accident in Kushinagar)

Also Read : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज, दिल्ली पुलिस ने किया 9 लोगों को गिरफ्तार Jahangir Violence Case FIR Registered by Police

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago