Categories: मनोरंजन

Today Horoscope: मेष का सपना होगा साकार, वृषभ और मकर के बनेंगे धनलाभ के योग

Today Horoscope

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। दिन मंगलवार, तारीख 27 दिसंबर। आज मेष, वृषभ और मकर को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे धनलाभ के योग। अब जानिए सभी राशियों का राशिफल…

मेष
आज का दिन आपके लिए काफी सुखमय रहेगा। आज आपका कोई सपना पूरा होगा। लेकिन आपको अपनी उत्सुक्ता को ज़्यादा नहीं बढ़ने देना है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा खुशी भी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में बेहतर समझ रखने की ज़रुरत है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। किसी से बहुत सोच-समझ कर वादा करें।

वृष
आज आप पैसों का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका व्यक्तित्व आपको नए दोस्त बनाने में मदद करेगा। वर्कस्पेस में आपका काम आपकी प्रसन्नता की वजह बन सकता है। व्यवसायियों के लिए व्यवसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। आज के दिन ॐ बुं बुधाय नमः का 11 बार दिन में दो बार पाठ करें। इससे आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन
आज आप हताशा की भावना को अपने ऊपर हावी करने से बचें। आज आपको भारी आर्थिक लाभ हो सकता है। आज के दिन दान-पुण्य करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आज आपको विवादों से बचने की जरुरत है। क्योंकि यह प्रियजनों के साथ बहस का कारण बन सकता है। आपका प्रेम जीवन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

कर्क
आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि आपने अपने किसी परिजन से उधार लिया था तो उसे आज ही लौटा दें, यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत पर ध्यान दें। आज आपकी किसी खास से मुलाकात हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलअंदाजी आपके वैवाहिक जीवन में खटास ला सकती है।

सिंह
आज सिंह राशि वाले उद्योग से जुड़ सकते हैं। आज आपको आर्थिक फायदा मिल सकता है। यदि आपने कोई योजना बनाई है तो वह पूरी हो सकती है। आपकी उपलब्धियों में वृद्धि होगी। कारोबार प्रभावशाली रहने वाला है। आज आप करीबियों का भरोसा जीतेंगे। दाम्पत्य जीवन में शुभता सम्मान रखें। आज आपकी किसी प्रिय से भेंट हो सकती है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगा। कन्या राशि वालों को बड़ा धनलाभ हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलने से अटके काम बनेने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पीपल पर दूध और जल चढ़ाने से प्रसन्नता हो सकती है।

तुला
आज आप महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे। आज आपको आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं। निजी संबंधों में सुधार होने की संभावना है। आर्थिक लाभ में वृद्धि हो सकती है। आज का दिन किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विभिन्न स्त्रोतों से आय की प्राप्ती हो सकती है। प्रियजनों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। बड़ों की सलाह लें।

वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यपारियों के लिए यात्रा के योग सकते हैं। स्वास्थ्य की दृश्टी से आज का दिन सही नहीं रहेगा। भागदौड़ सेहत को प्रभावित कर सकती है। लव लाइफ में सावधानी बरतने की ज़रुरत है। तनाव होने की संभावना हो सकती है। विवादों को नज़रअंदाज़ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। चीटियों को आटा खिलाएं, इससे आपको फायदा हो सकता है।

धनु
आज काम पर फोकस आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। जमीन जायदाद से जुड़ें मामलों में फायदा मिलेगा। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। इस लिए सावधानी बरतें। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, इससे आपको विशेष फायदा मिल सकता है।

मकर
आज आप बेकार की बातों से बचें। अपने काम पर फोकस करें। आज आपके लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। मंगलवार का व्रत और बजरंग बाण का पाठ आपको फायदे दे सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का काम पर फोकस उन्हें फायदा दे सकता है। अपना आत्मविश्वास बनाएं रखें।

कुंभ
आज कुंभ राशि वाले मानसिक तनाव और चुनौतियों का सामना करेंगे। परिजनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। समझदारी बनाए रखें, इससे सभी अड़चन पार कर जाएंगे। काम को लेकर भागदौड़ रह सकती है। भगवान हनुमान को बूंदी का भोग लगाएं।

मीन
कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। काम को लेकर यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा से आपको फायदा मिल सकता है। पीपल के पेड़ पर दीपक जलाएं। इससे आपको खुशी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Prayagraj: रज्जू भइया विश्वविद्यालय ने सामूहिक नकल में दोषी 270 कॉलेजों पर लगाया जुर्माना, 43 कॉलेज को किया डिबार

Connect Us Facebook | Twitter

Aditya Shukla

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago