Categories: मनोरंजन

Today Horoscope: कन्या और सिंह राशि वालों के लिए नकारात्मक हो सकता है दिन, इन राशियों के लिए खास रहेगा 2022 का आखिरी गुरुवार

Today Horoscope

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। दिन गुरुवार, तारीख 29 दिसंबर। आज कन्या राशि वालों के दांपत्य जीवन में तनाव की वजह परिवार के किसी सदस्य की कड़वी जुबान हो सकती है। वहीं सिंह राशि के लोगों का तबादला हो सकता है। अब जानिए सभी राशियों का राशिफल…

मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में समस्याएं आ सकती हैं। आपको खर्चों में कटौती करनी चाहिए। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन वाले अपने रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। काम से जुड़े मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विरोधियों से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आपके खर्चे बढ़े रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी से आपकी नोकझोक हो सकती है। लेकिन प्रेम जीवन वालों के लिए आज का दिन आकर्षक रहने वाला है। वर्कस्पेस पर भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार की खुशी के लिए आप कई प्रयास करेंगे। व्यवसायिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मेहनत से काम करने पर आपको सफलता मिल सकती है।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहतरीन रहने वाला है। आपको कई मायनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव के कम होने की संभावना है। नौकरीपेशे वालों को आज अपना पूरा दिमाग काम में लगाने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रुप से अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। आपके जीवन में खुशियां रहेंगी। नौकरीपेशे वालों का तबादला हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज अपके विरोधियों की कोई भी चाल आपके सामने टिक नहीं पाएगी। काम से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मामूली तनाव आ सकता है। जिसकी वजह परिवार के किसी सदस्य की कड़वी जुबान हो सकती है। प्रेम जीवन वालों का रिश्ता मजबूत होगा।

तुला
तुला राशि वालों को आज कुछ मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं, जिससे आप परिवार को वक्त नहीं दे पाएंगे। दांपत्य जीवन मजबूत होगा। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं। पुरानी बातों को याद कर मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। परिवार में चल रही समस्याएं सुलझेंगी। काम के सिलसिले में आपको सावधानी बरतनी होगी। मेहनत करके ही कुछ अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिहाज़ से आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक तनाव से स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। काम के क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। अपनों से उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदार होंगे। इससे मन को संतुष्टि मिलेगी। लोगों से अच्छे संपर्क बनेंगे।

मकर
मकर राशि वालों का कोई लंबे समय से रुका कार्य महत्वपूर्ण नतीजे पर पहुंचेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। वहीं प्रेम जीवन वोलों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। खर्चों में कमी आएगी और आय में बढ़ोत्तरी होगी।

कुंभ
कुंभ राशि वाले बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतने की ज़रुरत है। आय में गिरावट आ सकती है। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में रह रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन वालों का दिन-सुख शांति से बीतेगा।

मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशे वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो सुखद परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारियों को धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अपने काम में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें: Lucknow: पीएम मोदी की मां की तबीयत बिगड़ने पर प्रियंका गांधी और मायावती ने ट्वीट किया भावुक संदेश

Connect Us Facebook | Twitter 

 

Aditya Shukla

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago