होम / Today Horoscope: मिथुन राशि वालों की इनकम में होगी वृद्धि, मज़बूत होगा बिजनेस, देखें कैसा बीतेगा बाकी राशियों का दिन

Today Horoscope: मिथुन राशि वालों की इनकम में होगी वृद्धि, मज़बूत होगा बिजनेस, देखें कैसा बीतेगा बाकी राशियों का दिन

• LAST UPDATED : January 3, 2023

Today Horoscope

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। दिन मंगलवार, तारीख 3 जनवरी। मिथुन राशि वालों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही बिजनेस के मज़बूत होने की संभावना है। अब जानिए सभी राशियों का राशिफल…

मेष
आज आपका बौद्धिक-विकास होगा। आपका बिजनेस नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पहुंच सकता है। वहीं आपकी प्रोफेशनल लाइफ में आपको आपके मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वेतन वृद्धि की उम्मीदें हैं। परिवार में चल रहा मनमुटाव दूर होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को परिणाम अपने पक्ष में मिल सकते हैं।

वृषभ
आज आपके कानूनी मामले सुलझने की संभावना है। पार्टनरशिप बिजनेस के लिए समय अभी सही नहीं है। संतान से जुड़ी समस्याएं आपके चिंता की वजह बन सकती हैं। राजनीति से जुडे़ लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अधिक भागदौड़ के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन
आज आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। आपके बिजनेस के मज़बूत होने की संभावना है। आज आप वर्कस्पेस पर अपने काम से सभी को प्रभावित कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। लव और दांपत्य जीवन वालों का दिन सुखद बीतेगा।

कर्क
आज आप अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही दिन की शुरुआत करें। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को लाभ हो सकता है। किसी भी शुभ कार्य के लिए अभी समय सही नहीं है। इसलिए विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई, मुहुर्त और मांगलिक कार्य न करें। आज आपको कोई बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है।

सिंह
आज आपकी धार्मिक कार्यो में दिलचस्पी बढ़ेगी। बिजनेस में उछाल आ सकता है। आज नए बिजनेस की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रतिद्वंदियों पर आप हावी हो सकते हैं।

कन्या
आज आपका लव और दांपत्य जीवन सही नहीं रहेगा। किसी की बातों से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज आप अपनी वाणी पर लगाम रखें। वाणी के चलते परिवार में किसी के साथ विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अभी आपको अच्छी खबर सुनने को नहीं मिलेगी।

तुला
आज आपको वर्कस्पेस पर सफलता मिल सकती है। आज आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी आंखों में जलन बनी रह सकती है। इसलिए आज आप गैजेट्स से दूरी बनाएं रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के यात्रा के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को मानसिक और शारिरिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। मेहनत का फल आपको प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। आज आपके खर्चो में अचानक वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। खिलाड़ी अपने अभ्यास को बढ़ाएं।

धनु
धनु राशि वालों को संतान से सुख मिल सकता है। आज आप बिजनेस में अपने प्रतिद्वंदी को मात दे सकते हैं। बेरोजगार युवाओं को अच्छे जॉब ऑफर मिल सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज आपको दांत से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। छात्रों को करियर के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

मकर
आज बे-वजह के कामों के चलते आपकी दौड़भाग बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोक हो सकती है। आपको अपने व्यवहार में स्थिरता लाने की ज़रुरत है। अगर आपके यात्रा के योग बन रहे हैं तो सोच समझकर अपना प्लान बनाएं।

कुंभ
आज आपको अपनी छोटी बहन से खुशखबरी मिल सकती है। डेयरी प्रोडक्ट को ऊंचाईयों पर ले जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की वजह से तनाव बढ़ सकता है। परिजनों से आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

मीन
बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इन दिनों शुभ कार्य जैसेः- विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई आदि न करें। सेहत को लेकर सतर्कता बनाए रखें। किसी पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ आज आपका दिन रोमांटिक बीतेगा।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: आरक्षण मामले में योगी सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत, 4 जनवरी मिली तारीख

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox