होम / फोन से बोल दिया तीन तलाक, बेंगलुरु में रहता है महिला का सौहर

फोन से बोल दिया तीन तलाक, बेंगलुरु में रहता है महिला का सौहर

• LAST UPDATED : September 7, 2022

इंडिया न्यूज, मुरादाबाद (Uttar Pradesh)। नागफनी थानाक्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने बेंगलुरु से फोन पर तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए। पीड़िता का कहना है कि सास और ननद ने भी दहेज के लिए उत्पीड़न किया। पीड़ित महिला ने नागफनी थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 22 नवंबर 2019 को बेंगलुरु निवासी ऑटो पार्ट्स कारोबारी के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास और ननद ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया था।

दूसरे लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

आरोप है कि पति ने दूसरे लोगों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। ससुरालियों का उत्पीड़न बढ़ता गया तो पीड़ित अपने मायके आ गई। महिला ने बताया कि 31 अगस्त 2022 को पति ने उसे फोन किया और दबाव बनाया कि वह अपने मायके से दस लाख रुपये लेकर आए। तब ही घर में रहने दिया जाएगा। महिला ने कहा कि उसके मायके वाले दस लाख रुपये नहीं दे पाएंगे। इसके बाद तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिया।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में अनूठा होगा दीपोत्सव, 14 लाख से ज्यादा दीये के संग बनेगा वर्ल्ड रेकार्ड

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox