होम / Toll Plaza Rate hiked: आज से यूपी में एनएच-9 पर मौजूदा टोल में 10 प्रतिशत का इजाफा, एक्सप्रेसवे और हाइवे पर चलने के लिए फास्टैग जरूरी

Toll Plaza Rate hiked: आज से यूपी में एनएच-9 पर मौजूदा टोल में 10 प्रतिशत का इजाफा, एक्सप्रेसवे और हाइवे पर चलने के लिए फास्टैग जरूरी

• LAST UPDATED : April 1, 2022

Toll Plaza Rate hiked: आज से यूपी में एनएच-9 पर मौजूदा टोल में 10 प्रतिशत का इजाफा, एक्सप्रेसवे और हाइवे पर चलने के लिए फास्टैग जरूरी

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Toll Plaza Rate hiked: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे और हाइवे पर आज रात 12 बजे से सफर महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण (NHAI) दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक ओर जहां आज से पहली बार टोल वसूलना शुरू करेगा, वहीं दूसरी ओर एनएच-9 पर मौजूदा टोल में 10 प्रतिशत का इजाफा किया जाएगा। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालकों को अपने वाहन का फास्टैग हर हाल में रिचार्ज करके एक्सप्रेसवे पर चलना होगा।

फास्टैग में पैसे न होने पर वसूला जाएगा दोगुना टैक्स Toll Plaza Rate hiked

अधिकारियों ने कहा कि अगर फास्टैग में पैसे नहीं होंगे तो वाहन चालक से दोगुना टोल वसूलकर ही उन्हें जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही तमाम नेशनल हाइवे पर टैक्स की रकम बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को कनेक्ट करने वाले रास्तों पर भी आज आधी रात से दरें बढ़ जाएंगी। अयोध्या रोड पर अहमदपुर टोल, कानपुर रोड पर नवाबगंज टोल, रायबरेली रोड पर दखिना शेखपुर टोल और रोहिणी टोल पर भी टैक्स बढ़ जाएगा।

दिल्ली से मेरठ व हापुड़ के सफर पर ये लगेगा टोल टैक्स, डासना तक नहीं देना होगा टैक्स Toll Plaza Rate hiked

डीएमई के जरिए दिल्ली से मेरठ तक सफर करने वालों को 155 रुपए का टोल देना होगा। अगर दिल्ली से हापुड़ जा रहे हैं तो अब 140 रुपए टोल देना होगा। पहले इस मार्ग पर 130 रुपए बतौर टोल वसूलो जाते थे। एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि हर साल एक अप्रैल को टोल का रेट संशोधित किया जाता है। उसी क्रम में यह बढ़ोतरी हुई है।

हापुड़ जिले में रजिस्टर्ड कमर्शल वाहनों के टोल का रेट बाकी जिलों में रजिस्टर्ड वाहनों से कम रखा गया है। इस सुविधा से बिजनेस के लिए चलने वाले वाहनों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। एचएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से डासना तक सफर करने पर डीएमई और एनएच-9 पर लोगों से टोल नहीं वसूला जाएगा, लेकिन वाहन चालक यदि एनएच-9 से हापुड़ की तरफ और डीएमई से मेरठ की तरफ जाते हैं तो पूरे हिस्से का टोल लगेगा।

आटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर से की जाएगी वसूली Toll Plaza Rate hiked

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली आटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर के माध्यम से होगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। काशीपुर, भोजपुर और रसूलपुर सिकरोड़ के बीच टोल प्लाजा से टोल वसूली की जाएगी। जबकि बाकी जगह पर आॅटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर के माध्यम से। सराय काले खां से लेकर डासना के बीच एनएच-9 और डीएमआई पर चलने वाले वाहनों पर टोल नहीं लगेगा। लेकिन यदि डासना से मेरठ की तरफ जाते है तो पूरे स्ट्रेच का टोल देना होगा।

सुबह और शाम को जाम से परेशान होगी पब्लिक Toll Plaza Rate hiked

अभी चिपियाना पर आरओबी बनाए जाने का काम चल रहा है। जिसकी वजह अभी 14 लेन का ट्रैफिक केवल दस लेन से निकल रहा है। इस का रण अभी यहां पर सुबह और शाम को पब्लिक को जाम का सामना करना पड़ता है। इस आरओबी के बन जाने के बाद इस हिस्से में 16 लेन में ट्रैफिक को निकलने का मौका मिलेगा। भविष्य को देखते हुए यहां पर आरओबी को दो लेन अतिरिक्त बनाया गया है। यह पूरा काम अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

छिजारसी टोल प्लाज के ये हैं रेट Toll Plaza Rate hiked

श्रेणी/ एक तरफ/ अप-डाउन/ मासिक पास/ हापुड़ जिले कमर्शल वाहन
हल्के वाहन- 140/ 210/ 4715/ 70
हल्के व्यावसायिक वाहन- 230/ 345/ 7615/ 115
बस और ट्रक- 480/ 720/ 15955/ 240
3-एक्सल वाहन- 520/ 785/ 17405/ 260
4-6 एक्सल वाहन- 750/ 1125/ 25020/ 375
7 और अधिक एक्सल- 915/ 1370/ 30460/ 455
(आंकड़े रुपए मेंं)

नोट-टोल के 20 किमी के एरिया के लोकल लोगों के टोल पास का रेट 285 रुपए से बढ़ाकर 315 रुपए कर दिया गया है।

डीएमई पर ये होंगी टोल की दरें
प्रवेश निकासी
सराय काले खांय रसूलपुर सिकरोड़/ भोजपुर मेन प्लाजा (काशीपुर)
हल्के वाहन- 100/ 130/ 155
हल्के व्यावसायिक वाहन- 165/ 210/ 245
बस और ट्रक- 345/ 435/ 520
3-एक्सल वाहन- 375/ 475/ 565
4-6 एक्सल वाहन- 540/ 685/ 815
7 या अधिक एक्सल- 660/ 835/ 990

मेरठ/ सराय काले खां/ इंदिरापुरम/ डूंडाहेड़ा/ डासना/ रसूलपुर/ भोजपुर
हल्के वाहन- 155/ 105/ 85/ 70/ 50/ 25
हल्के व्यावसायिक वाहन- 245/ 165/ 135/ 110/ 80/ 40
बस और ट्रक- 520/ 350/ 280/ 230/ 175/ 80
3-एक्सल वाहन- 565/ 385/ 305/ 255/ 190/ 90
4-6 एक्सल वाहन- 815/ 550/ 440/ 365/ 270/ 125
7 और अधिक एक्सल- 990/ 670/ 535/ 445/ 330/ 155

टोल प्लाजा रेट: सिंगल यात्रा
अहमदपुर, फैजाबाद हाइवे, NH-28

वाहन/ नई दर/ पुरानी दर
कार- 110/100
छोटे कमर्शियल- 175/ 160
बस, ट्रक (2 एक्सल)- 365/ 330
3 एक्सल- 400/ 360
4 से 6 एक्सल- 570/ 520
7 एक्सल या अधिक- 695/ 630

टोल प्लाजा रेट: सिंगल यात्रा
नवाबगंज, कानपुर हाइवे, NH-25
वाहन/ नई दर/ पुरानी दर
कार- 90 80
छोटे कमर्शियल- 140/ 130
बस, ट्रक (2 एक्सल)- 295/ 270
3 एक्सल- 325/ 295
4 से 6 एक्सल- 465/ 425
7 एक्सल या अधिक- 565/ 515

टोल प्लाजा रेट: सिंगल यात्रा
दखिना शेखपुर, रायबरेली हाइवे, NH-24B

वाहन- नई दर/ पुरानी दर
कार- 105/ 95
छोटे कमर्शियल- 170/ 155
बस, ट्रक (2 एक्सल)- 360/ 325
3 एक्सल- 390/ 355
4 से 6 एक्सल- 560/ 510
7 एक्सल या अधिक- 685/ 620

टोल प्लाजा रेट: सिंगल यात्रा
रोहिणी, फैजाबाद हाइवे, NH-28
वाहन- नई दर/ पुरानी दर
कार- 115/ 105
छोटे कमर्शियल- 185/ 165
बस, ट्रक (2 एक्सल)- 385/ 350
3 एक्सल- 420/ 380
4 से 6 एक्सल- 600/ 545
7 एक्सल या अधिक- 730/ 665

Toll Plaza Rate hiked

Also Read :  IIFA Awards : आईफा ने अबू धाबी में 22वें संस्करण के लिए 12 लोकप्रिय श्रेणी के नामांकन की घोषणा

Also Read : Lover Couple Hanged themselves in Gonda : गोंडा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox