होम / Triple Talaq Case In Agra : आगरा में तीन तलाक का केस, पति,सास, ससुर और ननदोई के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Triple Talaq Case In Agra : आगरा में तीन तलाक का केस, पति,सास, ससुर और ननदोई के खिलाफ दर्ज हुआ केस

• LAST UPDATED : April 1, 2022

 

इंडिया न्यूज, आगरा:

Triple Talaq Case In Agra  तीन तलाक का एक केस आगरा से सामने आया है। पति शादी के बाद सऊदी अरब चला गया। हालात यह रहे कि पत्नी मायके में रह रही थी और पति और अन्य ससुरालीजन उससे लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। इस बीच करीब 6 दिन पहले पत्नी अपने ससुराल गई तो पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी।

शादी के बाद और दहेज की मांग होने लगी Triple Talaq Case In Agra

एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली अफसाना ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका निकाह 6 दिसंबर 2009 को सलमान उर्फ इकरार खां के साथ हुआ था। ससुराल अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र में है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद मां और अन्य लोगों ने घर का सामान दिया था। उसे कम सामान लेकर आने का ताना ससुराल में मारा जाने लगा। बाइक और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। शादी के कुछ समय बाद ही सलमान सऊदी अरब चला गया। उसे मायके में छोड़ दिया।

दहेज की मांग करते हुए दूसरे निकाह की धमकी Triple Talaq Case In Agra

पत्नी का आरोप है कि पति जब भी घर आता उससे दहेज की मांग करता। ससुराली भी यही कहते थे। दहेज नहीं देने पर दूसरे निकाह की धमकी देने लगा। कहता था कि सऊदी अरब में निकाह कर लेगा। मेरा तुम कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी। तुम्हारे पास पासपोर्ट भी नहीं है।

तीन बार बोल दिया तलाक Triple Talaq Case In Agra

महिला ने कहा कि वह दो बच्चों को किसी तरह पाल रही है। पति कभी उसे विदेश लेकर नहीं गया। तीन फरवरी को पति आया। उसने तलाक लेने का दबाव बनाया। वह 25 मार्च को ससुराल गई। मगर, सास, ससुर और ननदोई ने घर में घुसने नहीं दिया। पति ने जान से मारने की धमकी दी। तीन बार तलाक भी बोल दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Also Read : CM Yogi Adityanath Instructions : सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश, महिला सुरक्षा पर चलेगा विशेष अभियान

Also Read : Inflation shock : यूपी में सीएनजी के दाम 8 रुपए तो पीएनजी के साढे छह रुपए बढ़े

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox