होम / छेड़खानी से परेशान किशोरी ने दी जान, पिपराइच की घटना से मचा हड़कंप

छेड़खानी से परेशान किशोरी ने दी जान, पिपराइच की घटना से मचा हड़कंप

• LAST UPDATED : July 25, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर (Crime in UP)। पिपराइच इलाके के एक गांव में हिस्ट्रीशीटर की छेड़खानी से परेशान 13 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की भी बात सामने आई है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर अच्छेलाल के खिलाफ नाबालिग को खुदकुशी के लिए उकसाने, छेड़खानी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

एक महीने से परेशान कर रहा था आरोपी

हिस्ट्रीशीटर करीब एक महीने से परेशान कर रहा था। स्कूल आते-जाते छींटाकशी करता था। उसकी हरकतों से बेटी परेशान थी। उसे सब ठीक होने का भरोसा दिलाया और समझाया भी था, लेकिन वह छेड़खानी से त्रस्त और आहत थी। परिवार के सदस्य रविवार को घर से बाहर गए थे। बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर लौटने पर मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

चल रही है आरोपी की तलाश

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि किशोरी की फंदे से लटकती लाश मिली है। मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मौत से पहले पुलिस को छेड़खानी की जानकारी नहीं दी गई थी। मामला अब संज्ञान में आया है। प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नाम भले ही उसका अच्छेलाल है, लेकिन करतूतें काली हैं। उस पर दुष्कर्म के अलावा लूट, जालसाजी, चोरी जैसे 18 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ेंः द्रौपदी मुर्मू बनीं देशी की 15वीं राष्ट्रपति

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox