होम / यमुना में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यमुना में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इंडिया न्यूज, Auraiya News : औरैया की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ता गांव के पास यमुना नदी में नहाने के दौरान फुफेरे व ममेरे भाई डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने करीब 30 मिनट मेहनत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला। यहां उसे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चाचा ने गहने पानी में जाने से किया था मना

गांव मानपुर निवासी आनंद प्रताप (28) पुत्र गजेंद्र सिंह व बुआ के पुत्र औरैया के मोहल्ला नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा निवासी अनुज कुमार (25) पुत्र दिनेश सिंह के साथ यमुना में नहाने गया था। उनके साथ आनंद के चाचा दुर्गेश कुमार भी गए थे। आनंद, व अनुज यमुना में नहाने लगे।

किनारे खड़े चाचा दुर्गेश ने उन्हें पानी में आगे जाने से मना किया लेकिन आनंद व अनुज थोड़ा दूर चले गए। अचानक दोनों पानी के तेज बहाव में फंसकर बहने लगे। तैरना न आने के कारण वह पानी में डूबने लगे। यह देख साथ में नहा रहा भाई गजेंद्र चिल्लाकर मदद मांगने लगा।

गजेंद्र की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण

गजेंद्र की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और युवकों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीण जब तक उन तक पहुंच पाते, दोनों पानी की गहराई में समा गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला।
एसडीएम मनोज सिंह, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ेंः अमित शाह सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कही बात

वरीक्षा में शामिल होने आया था अनुज

मानपुर निवासी दिनेश के छोटे पुत्र ज्ञानेंद्र की शुक्रवार को वरीक्षा थी। ममेरे भाई की वरीक्षा में शामिल होने अनुज आया था। गर्मी ज्यादा होने पर शनिवार को ममेरे भाइयों के साथ यमुना नदी में स्नान करने गया था। आनंद के साथ खुद अनुज यमुना के पानी की गहराई में डूब गया। मृतक आनंद के एक पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती करता था।

यह भी पढ़ेंः मुरादाबाद ट्रैक से गुजरने वाली 13 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 18 ट्रेनों रहेंगी प्रभावित

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox