होम / Aligarh News : वर्चस्व को लेकर इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुट आए आमने-सामने, कई राउंड चली गोलियां, मारपीट में आधा दर्जन छात्र घायल

Aligarh News : वर्चस्व को लेकर इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुट आए आमने-सामने, कई राउंड चली गोलियां, मारपीट में आधा दर्जन छात्र घायल

• LAST UPDATED : August 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Aligarh : इंटर कॉलेज के छात्रों में वर्चस्व को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसमें  दो गुट आए आमने-सामने आ गए। कई राउंड चली गोली, मारपीट में कई छात्र घायल भी हुए हैं। एक गुट के समर्थन में शामिल कॉलेज के कुछ कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं। फायरिंग के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद  भारी तादाद में पुलिस फोर्स को लगाया गया है। कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। जहां जमकर तोड़फोड़ भी की गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यह घटना विजयगढ़ थाना इलाके के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की है।

अलीगढ़ में कॉलेज बना जंग का मैदान

शिक्षा का मंदिर बना मैदान-ए-जंग, जहां जमकर ताबड़तोड़ और फायरिंग हुई है। कॉलेज में छात्र हाथों में तमंचा लहराते हुए नजर आए हैं। बर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में कॉलेज प्रांगण में एक घंटे जमकर घमासान हुआ। वहीं एक दिव्यांग छात्र सहित कई छात्र-छात्राओं को चोट आई है। छात्रों के विवाद को आगे बढ़ाने में कॉलेज का एक कर्मचारी भी शामिल है। छात्र छात्राओं ने थाने का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Read more: शिव मंदिर में पूजा के दौरान भरभराकर गिरी छत, एक की मौत, 5 लोग घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox