होम / Two Lakh People will Face Water Problem in Lucknow : नगर निगम सीमा के अंदर 2,405 हैंडपंप खराब

Two Lakh People will Face Water Problem in Lucknow : नगर निगम सीमा के अंदर 2,405 हैंडपंप खराब

• LAST UPDATED : March 4, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Two Lakh People will Face Water Problem in Lucknow : विभागीय लापरवाही की वजह से लखनऊ में गर्मी में दो लाख से ज्यादा की आबादी को पानी की समस्या झेलनी होगी। शहर में नगर निगम सीमा के अंदर 2,405 हैंडपंप खराब हो गए हैं। उनको सही करने की कोई पहल नहीं की जा रही है। इनको सही करने के लिए कोई बजट या प्लान नहीं बनाया गया है। पार्षदों का कहना है कि उन लोगों ने इसको लेकर कई बार मेयर से लेकर संबंधित अधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई लेकिन उसको सही कराने के लिए कोई काम नहीं किया गया। इसके बावजूद अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं की जा रही है। (Two Lakh People will Face Water Problem in Lucknow)

 

महाप्रबंधक एसके वर्मा का कहना है कि अस्थाई हैंडपंप की मरम्मत कराई जा रही है। जल निगम के एक्सईएन बीसी श्रीवास्तव ने बताया कि है कि हैंडपंप संबंधित अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। इस संबंध में जलकल विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।

करीब 15 फीसदी खराब (Two Lakh People will Face Water Problem in Lucknow)

आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में 16 हजार 82 हैंडपंप लगाए गए हैं, जिसमें करीब 15 फीसदी खराब हैं। एक हैंड पंप से करीब 200 से 250 लोगों को पानी मिलता है। खराब हुए हैंडपंप को रीबोर करने की जरूरत है, लेकिन इसको लेकर कुछ भी नहीं किया जा रहा है। शहर के कई इलाकों में शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, 21 हैंडपंप ऐसे हैं, जो अस्थाई रूप से खराब हैं। इन हैंडपंप की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी जलकल विभाग की है।

(Two Lakh People will Face Water Problem in Lucknow)

Also Read : PM Modi Rally in Sonebhadra and Ghazipur : यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को लाएंगे वापस, सोनभद्र में पीएम मोदी ने किया वादा

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox