Categories: मनोरंजन

Two Workers Died in Boiler Explosion : फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत

इंडिया न्यूज, बुलंदशहर।

Two Workers Died in Boiler Explosion : सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खानपुर के गजेंद्र तथा ऊंचा गांव के सचिन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मामला सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के जी-5 फैक्ट्री का है। (Two Workers Died in Boiler Explosion)

हर रोज की तरह यहां काम चल रहा था, लेकिन इसी बीच अचानक से बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने के कारण वहां मौजूद दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में तुरंत मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। इस मामले में एडीएम फाइनेंस विवेक मिश्रा ने बताया मृतक परिवार की तहरीर पर सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बुलंदशहर में लेंटर ढहने से 34 मजदूर दबे (Two Workers Died in Boiler Explosion)

बुलंदशहर में मजदूरों के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। एक तरफ बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हुई तो वहीं बुलंदशहर के शिकारपुर में निर्माणाधीन लेंटर गिर गया। इस हादसे में 34 मजदूर मलबे में दब गए। वहीं, चार को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे की है। यहां एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। (Two Workers Died in Boiler Explosion)

यह बिल्डिंग सभासद जमशेद अली की है। यहां लेंटर का काम चल रहा था। लेकिन अचानक से पूरा लेंटर भरभरा कर गिर गया। इस घटना के कारण इलाके में जोर की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आस-पड़ोस के लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने देखा की बिल्डिंग का लेंटर गिर गया है और कई मजदूर इसके नीचे दबे हैं।

(Two Workers Died in Boiler Explosion)

Also Read : Family Deny To Funeral Of Their Daughter: उन्नाव में पीड़ित परिवार ने नहीं किया युवती के शव का अंतिम संस्कार, प्रशासन के सामने रखीं शर्तें

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago