होम / शादी का झांसा देकर रिश्ते के फूफा ने किया दुष्कर्म, नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म 

शादी का झांसा देकर रिश्ते के फूफा ने किया दुष्कर्म, नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म 

• LAST UPDATED : July 17, 2022

इंडिया न्यूज, बांदा (Rape in UP) : बांदा में रिश्तों की तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते के फूफा ने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पेट दर्द हुआ, तो पता चला कि वह गर्भवती है। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की। पीड़िता ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

कई बार हुआ दुष्कर्म 

तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में फूफा लगने वाले एक युवक ने डरा-धमकाकर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों को इसका पता तब चला, जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच कर उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। परिजनों के पूछने पर नाबालिग ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म उस समय हुआ, जब वह अपने बुआ के यहां गई थी। वहां आरोपी ने नाबालिग को पहले शादी का झांसा दिया और फिर उसे डरा-धमकाकर बार-बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने डर की वजह से नहीं बताई बात

पीड़िता के पिता ने बताया 29 सितंबर 2021 को वह पत्नी के साथ खेतों पर गए थे और दोपहर में घर आए छोटू ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। अक्तूबर 2021 को उनकी बेटी अपनी बुआ के घर बबेरू गई थी और वहां वह एक माह तक रही। इस दौरान छोटू ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि धमकी के डर से उनकी बेटी ने यह बात किसी को नहीं बताई।

यह भी पढ़ेंः सरयू नदी में रेत में मिले 30 किलो चांदी के शिवलिंग, हर-हर महादेव के लगे जयकारे

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox