Categories: मनोरंजन

Unnao Missing Dalit Girl Case : उन्नाव की लापता दलित लड़की केस, बेटी की तलाश में अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे कूदी थी मां, उसी दलित लड़का का शव हुआ बरामद

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Unnao Missing Dalit Girl Case करीब दो महीने पहले उन्नाव में एक दलित लड़की गायब हो गई थी। इसी बात को लेकर उसकी मां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने 24 जनवरी को कूद कर आत्मदाह का प्रयास किया था और अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगा था। महिला ने उन्नाव के समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से निराश होकर अखिलेश यादव के समक्ष गुहार लगाई थी। लेकिन उसे वहां भी न्याय नहीं मिला। अगवा की गई उसकी पुत्री का शव गुरुवार को पूर्व मंत्री के आश्रम के पास खाली पड़े प्लाट के गड्ढ़े में दबा मिला।

आश्रम के पास एक खाली प्लांट के गड्ढा मे दबा था शव Unnao Missing Dalit Girl Case

पुलिस की गहन जांच उन्नाव की पुलिस समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन  रहे स्वर्गीय फतेहबहादुर सिंह के कब्बाखेड़ा में बनवाए गए दिव्यानंद आश्रम में कार्यरत युवक तक पहुंच गई थी। अहम कड़ी हाथ लगने के बाद पुलिस ने गुरुवार को आश्रम के पास खाली पड़ी जमीन पर खोदाई शुरू कराई। खाली पड़े प्लाट में करीब सात फीट गहरा गड्ढा खोदने पर युवती का शव दफन मिला। इस मामले में आश्रम के कर्मी के साथ मंत्री के पुत्र राजोल सिंह पर शिकंजा कसा है। मंत्री पुत्र जेल में है।

यह था पूरा मामला Unnao Missing Dalit Girl Case

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला निवासी 22 वर्षीय दलित युवती आठ दिसंबर को अचानक लापता हो गई थी। उसकी मां का आरोप था कि मंत्री के बेटे राजोल से उसका मिलना-जुलना था और उसी ने उसका अपहरण किया था। युवती की मां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

इसके ठीक एक महीने बाद 10 जनवरी को पुलिस ने राजोल सिंह के विरुद्ध युवती के अपहरण व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने से परेशान मां ने 24 जनवरी को लखनऊ पहुंची और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के काफिले के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने राजोल को गिरफ्तार कर दूसरे ही दिन जेल भेज दिया। इसके बाद भी युवती का पता नहीं चल सका था।

गला दबा कर की गई थी हत्या Unnao Missing Dalit Girl Case

दलित युवती के शव के पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। साथ ही उसके साथ मारपीट भी हुई थी। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है। शुक्रवार सुबह युवती के शव के पोस्टमार्टम के करीब दो घंटे बाद डाक्टरों ने उसकी रिपोर्ट बनाई। जिसमें युवती के शरीर में चोट के दो निशान पाए गए। जिससे उसके साथ मारपीट होने की पुष्टि हुई।

वहीं गले की हड्डी टूटी होने से उसकी गला दबाकर हत्या होने की भी पुष्टि हुई। युवती के साथ दुष्कर्म होने की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई है। जिसे लैब भेजा गया है। डाक्टरों के अनुसार लैब से रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। प्राथमिक जांच से साफ है कि पूर्व मंत्री के बेटे रजोल सिंह और आश्रम के कर्मी ने मिलकर युवती की हत्या के बाद शव को खाली जमीन पर दफन कर दिया था। माना जा रहा पुलिस डीएनए टेस्ट भी करा सकती है।

Read More: BSP Released List of 9 More Candidates: बहुजन समाज पार्टी की नई उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 9 प्रत्याशियों को मिला टिकट

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago