Categories: मनोरंजन

Unnao News: जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, नहीं मिला न्याय तो खाया ज़हर, जांच में जुटी पुलिस

Unnao News: जनपद में एक दुष्कर्म पीड़िता ने उन्नाव जिला न्यायालय गेट के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला का आरोप है कि होली के दिन उसके जेठ ने उसके साथ रेप किया था जिसके बाद उसने प्रार्थना पत्र दिया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई। तब से दुष्कर्म पीड़िता युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर भटक रही थी। महिला का आरोप है कि वह एसपी कार्यालय में SP से मिलने पहुंची थी लेकिन युवती को पुलिस कर्मियों ने भगा दिया।

एसपी ने भगा दिया

पीड़िता ने बताया कि वह सीओ सिटी से भी मिलने गयी लेकिन कार्रवाई करने के बजाए उसे वहां से भी भगा दिया गया। पुलिस से न्याय न मिलने पर उसने जिला न्यायालय गेट नम्बर 2 के बाहर आज जहरीला पदार्थ निगल लिया । घटना के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए आनन-फानन उन्नाव पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है डॉक्टरों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर है।

जेठ पर पीड़ित ने लगाए हैं रेप के आरोप

उन्नाव जिले के गंगा घाट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि होली के दिन उसके साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद उसे उसके पति ने भी घर से निकाल दिया था। अब वह घर से अलग रह रही है। आरोपी जेठ और उसका पति सजे घर पर चढ़ाई करके आए दिन धमकाते रहते हैं। लगातार पीड़िता पुलिस विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रही है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। एसपी उन्नाव और सीओ सिटी कार्यालय से भी उसे जब न्याय नहीं मिला तो उसने आज जिला न्यायालय गेट नंबर 2 पर आत्महत्या करने की मंशा से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है डॉक्टरों का कहना है कि जहरीला पदार्थ निकलने की पुष्टि हुई है अब उसकी हालत सामान्य है।

Also Read: Basti News: एक नोट के बदले ले जाएं 5 जाली नोट, ऐसा व्यापार करने वालों का पुलिस ने किया भांडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago