Categories: मनोरंजन

UP Assembly Election 2022 BJP Candidate List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, गोरखपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे योगी आदित्यनाथ

UP Assembly Election 2022 BJP Candidate List

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
UP Assembly Election 2022 BJP Candidate List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने पिछड़ी जाति और अति पिछड़ी जातियों पर दांव खेला है। बीजेपी ने 105 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया और सबसे ज्यादा टिकट ओबीसी को दिए हैं। बीजेपी ने 19 सीटें अनुसूचित जाति और 10 सीटें महिलाओं को दी हैं। पहले चरण में बीजेपी ने 68 फीसदी सीटें ओबीसी, एससी और महिलाओं को दी हैं। बीजेपी ने पार्टी के बड़े नेताओं को रिश्तेदारों को भी टिकट दिया है।

केशव प्रसाद मौर्या प्रयागराज की सिराथु सीट से मैदान में

भारतीय जनता पार्टी ने पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने पहले चरण के लिए 57 और दूसरे चरण के लिए 48 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को गोरखपुर शहर की सीट से और राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) को प्रयागराज की सिराथु सीट से मैदान में उतारा है।

पार्टी ने राज्य में जातियों के गणित को ध्यान में रखते हुए टिकट दिए हैं। इसके तहत आज जारी 105 में से 68 फीसदी सीटें ओबीसी, एससी और महिलाओं के लिए आवंटित की गई हैं। 44 सीटें ओबीसी, 19 सीटें एससी और 10 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिए हैं।

पहले और दूसरे चरण के लिए सूची जारी

राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री अरूण सिंह ने पार्टी की पहली चुनावी सूची जारी की है। सूची में पहले चरण की 58 सीटों में 57 सीटें, जबकि दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। वहीं पार्टी ने कहा कि सहयोगी दलों से बातचीत चल रही है और जल्द ही सीटों के बंटवारे को लेकर खुलासा किया जाएगा।

20 विधायकों का टिकट काटा

पार्टी ने जारी लिस्ट में 20 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। जिन विधायकों का प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उनके टिकट काटे जाएंगे। पार्टी ने 20 सीटों पर विधायकों के टिकट काटे हैं जबकि 21 नए प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। पार्टी ने नेताओं के रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को टिकट दिए हैं।

Read More: No Alliance Between Azad Samaj Party and SP: चंद्रशेखर और अखिलेश में नहीं हुआ गठबंधन, भीम आर्मी चीफ बोले- अपने दम पर चुनाव लड़ेगा बहुजन समाज

Connect With Us : Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago