होम / UP Assembly Elections Result : पिछले चुनाव के मुकाबले 10 मुस्लिम प्रत्याशी ज्यादा जीते

UP Assembly Elections Result : पिछले चुनाव के मुकाबले 10 मुस्लिम प्रत्याशी ज्यादा जीते

• LAST UPDATED : March 11, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

UP Assembly Elections Result : विधानसभा में इस बार मुसलमानों की नुमाइंदगी थोड़ी बढ़ी है। पिछले चुनाव के मुकाबले 10 मुस्लिम प्रत्याशी ज्यादा जीते। जीतने वाले मुस्लिम प्रत्याशियों की कुल संख्या 34 है। इस तरह से विधानसभा में कुल संख्या के सापेक्ष मुस्लिम विधायक 8.43 प्रतिशत होंगे। हालांकि, अब तक के चुनावों में सबसे ज्यादा 68 मुस्लिम विधायक वर्ष 2012 में चुने गए थे।  (UP Assembly Elections Result)

जीतने वाले सभी मुस्लिम प्रत्याशी सपा गठबंधन ने उतारे थे। रामपुर से मो. आजम खां और स्वार से उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम चुनाव जीत गए। मऊ से बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी पहले नंबर पर रहे। पूर्व मंत्री कमाल अख्तर भी कांठ से चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं।

इस बार कहां से कौन जीता (UP Assembly Elections Result)

अमरोहा-महबूब अली, बहेड़ी-अता उर रहमान, बेहट-उमर अली खान, भदोही-जाहिद, भोजीपुरा-शहजिल इस्लाम, बिलारी-मो. फहीम, चमरौआ-नसीर अहमद, गोपालपुर-नफीस अहमद, इसौली-मो. ताहिर खान, कैराना-नाहिद हसन, कानपुर कैंट-मो. हसन, कांठ-कमाल अख्तर, किठौर-शाहिद मंजूर, कुंदरकी-जिया उर रहमान, लखनऊ वेस्ट-अरमान खान, मटेरा-मारिया, मऊ-अब्बास अंसारी, मेरठ-रफीक अंसारी, महमूदाबाद-सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, मुरादाबाद ग्रामीण-मो. नासिर, नजीबाबाद-तस्लीम अहमद, निजामाबाद-आलम बदी, पटियाली-नादिरा सुल्तान, राम नगर-फरीद मो. किदवई, रामपुर-मो. आजम खान, संभल-इकबाल महमूद, सिंकदरपुर-जिया उद्दीन रिजवी, शीशामऊ-हाजी इरफान सोलंकी, सिवालखास-गुलाम मोहम्मद, स्वार-मो. अब्दुल्ला आजम, ठाकुरद्वारा-नवाब जान, थानाभवन-अशरफ अली, डुमरियागंज-सैय्यदा खातून, सहारनपुर-आशु मलिक

कब कितने विधायक
वर्ष               मुस्लिम विधायक
1952            44
1957            37
1962            29
1967            24
1969            34
1974            40
1977            48
1980            49
1985            50
1989            41
1991            23
1993            31
1996            39
2002            44
2007            56
2012            68
2017            24
2022            34

(UP Assembly Elections Result)

Also Read : Agra’s Bahubali’s Daughter Lost in the Election : यूके रिटर्न रूपाली को भाजपा ने दी मात

Read  More : User Feedback after UP Assembly Result : कमल का फूल देख फ्लावर समझा क्या? सोशल मीडिया पर सपा की जमकर खिंचाई

Also Read : Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates : यूपी में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 230 सीटों पर आगे, सपा को 112 पर बढ़त

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox