होम / UP: कल से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, दावा- लाखों लोग जुड़ेंगे

UP: कल से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, दावा- लाखों लोग जुड़ेंगे

• LAST UPDATED : January 2, 2023

UP

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। तीन जनवरी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद के रास्ते यूपी में शुरू हो रही है। इसकी अगुवाई सांसद राहुल गांधी करेंगे। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की सहभागिता भी बढ़ चढ़कर रहेगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 वर्ष से देश व प्रदेश के जो हालात बने हुए हैं, उसमें भाई को भाई का दुश्मन बनाया जा रहा है। चंद उद्योगपतियों के पास देश का पैसा इकट्ठा होता जा रहा है। बाकी देशवासी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में लाखों लोग जुडे़ंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: CBSE Datesheet: सीबीएसई ने जारी की 2 वीं की संशोधित डेट शीट, कई विषयों की बदली गई तारीख 

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox