होम / UP By-Election: गोला गोकर्णनाथ सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी, सपा-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला

UP By-Election: गोला गोकर्णनाथ सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी, सपा-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला

• LAST UPDATED : November 3, 2022

UP By-Election

इंडिया न्यूज, लखीमपुर खीरी (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश में लखीमपुर जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा में हो रहे उप चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुल 441 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जा रहा है। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि हर बूथ पर मानक के अनुसार सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आज हमने कोशिश की है कि जिनको विधानसभा में वोट देने आना हैं, वो हीं आए अन्यथा अन्य कार्य के लिए प्रवेश पर रोक रहेगी। 72 बूथ संवेदनशील हैं जहां पर अतिरिक्त बल तैनात है। यहां 9 बजे तक 10.09 फीसदी मतदान हो चुका है।

सपा-बसपा प्रत्याशियों ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में मतदान से पहले बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी और सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने एक ही मंदिर में पूजा अर्चना की। विनय तिवारी के साथ उनकी पत्नी मौजूद थीं। वोटिंग से पहले दोनों प्रत्याशियों ने एक साथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जनता से मतदान की अपील की है।

अरविंद गिरी के सामने लंबे अंतर से हारे थे विनय तिवारी

भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि के पिता अरविंद गिरि ने सपा से सियासत शुरू की थी। 1996, 2002 और 2007 में सपा के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन 2017 और 2022 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। मगर, इस बार उपचुनाव में भाजपा ने अरविंद गिरी के पुत्र अमन गिरी को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच था। भाजपा विधायक अरविंद गिरी को 126534 वोट मिले थे, जबकि सपा के विनय तिवारी को 97240 मत मिले।

गोला उपचुनाव की बड़ी बातें

  • गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में कुल सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • सभी की निगाहें भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि और सपा प्रत्याशी विनय तिवारी पर हैं।
  • गोला उपचुनाव में कुल 3,91,426 मतदाता वोटिंग करेंगे। इनमें 2,06520 पुरुष, 1,84,881 महिला मतदाता और 25 अन्य मतदाता शामिल हैं।
  • यहां पिछड़ी जातियां करीब 1.46 लाख हैं, जबकि दलित 1.27 लाख और मुस्लिम 75 हजार हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस खिलाड़ी की भारतीय क्रिक्रेट टीम में एंट्री, पिता बोले- उसकी मेहनत रंग लाई

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox