UP Constable Exam 2024: एक्शन में योगी सरकार, UP पुलिस भर्ती परीक्षा मामले में लिया ये बड़ा फैसला

India News (इंडिया न्यूज़),UP Constable Exam 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें, पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने जांच कमिटी बनाई है। एडीजी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक जांच समिति बनाई गई है। ये कमिटी पेपर लीक की शिकायत, पेपर छपाई में गड़बड़ी,पेपर देर से पहुंचने,सनी लियोनी के एडमिट कार्ड मामले की जांच करेगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट में मिली जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यूपी पुलिस मामले की जांच में जुटी

मालूम हो, इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर रविवार(19 फरवरी) को लिखा था- शुरूआती जांच में पाया गया कि अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए Telegram की Edit सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाया जा रहा है। बोर्ड एवं यूपी पुलिस इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रही है।

अब तक 14 लोगों की हुई गिरफ्तारी

उधर, प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली करने के आरोप में नकल गिरोह के 11 सदस्यों समेत 14 लोगों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक सुल्तानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में ‘लैब टेक्नीशियन’ है, जबकि एक अन्य मध्य प्रदेश के कटनी जिले में वन विभाग में कांस्टेबल है।

ये भी पढ़ें-अगर डर जाते हैं तो वायनाड गए बिना… स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

 

SHIVANI MISHRA

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago