होम / UP Crime: 10 साल की मासूम को अपनी ही दादी ने फेका कुएं में, जानें पूरा मामला

UP Crime: 10 साल की मासूम को अपनी ही दादी ने फेका कुएं में, जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : January 21, 2024

India News (इंडिया न्यूज),UP Crime: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने है। यहां लोनार गांव में 10 साल की एक लड़की को उसकी ही दादी ने कुएं में फेंक दिया। इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि शनिवार को इस जिले के नोनरा गांव में 10 वर्षीय एक लड़की की उसकी दादी द्वारा कुएं में फेंके जाने से कथित तौर पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नोनरा गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे संतोष निषाद नाम के व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी रिया को उसकी दादी ने कुएं में फेंक दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को कुएं से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कादीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी (एसएचओ) अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लड़की की दादी सुदामा (50) ने पारिवारिक विवाद के कारण उसे कुएं में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ALSO READ:

Tourist places in ayodhya: राम मंदिर घूमने के बाद इन जगहों पर जरूर करें दर्शन, यहां जानें पूरी डिटेल  

कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं ये फूड आइटम्स, आज ही बना लें दूरी

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox