होम / UP Crime: दरिंदो ने काटा मासूम का प्राइवेट पार्ट, कोल्ड्रिंंक के बहाने ले गए थे बाहर

UP Crime: दरिंदो ने काटा मासूम का प्राइवेट पार्ट, कोल्ड्रिंंक के बहाने ले गए थे बाहर

• LAST UPDATED : April 26, 2024

India News UP(इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैवानियत की खबर सामने आई है। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशनपुर गांव के 12 साल के बच्चे को अज्ञात लोगों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। मासूम अपने किसी परिवार के घर शादी में गया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां गंभीर हालत में उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, शादी में शामिल हो गई सत्यम नामक किशोर से कुछ अनजान लोगों ने कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर जाने के लिए पुंछा। बच्चे को हां करने पर उसे अपने साथ ले गया। वह उसे एक सुनसान जगह ले गया और उसका गुप्तांग काट दिया। जब पीड़ित से घटना की जानकारी ली गई तो उसने कहा कि वह उसे जानता। किशोर के निशानदेही पर पुलिस ने माशूक से सिरिंज, औषधि, चाकू और कटा हुआ निजी हिस्सा बरामद किया है।

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले घोसी सीओ गणेश दत्त मिश्र ने बताया कि चन्द्रशेखर यादव के पुत्र सत्यम यादव (उम्र 12 वर्ष) कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर में रामधन यादव के यहां शादी में गया था। दो अज्ञात व्यक्ति आए और कोल्ड ड्रिंक की दुकान के ग्राहक उसे सुनसान स्थान पर ले गए और शाम और गुप्तांग काट दिया। बच्चे का इलाज चल रहा है। अभी तक परिवार वालों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। संदेहास्पद मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox