होम / UP Crime: किशोरी के साथ शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर

UP Crime: किशोरी के साथ शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर

• LAST UPDATED : January 17, 2024

India News(इंडिया न्यूज),UP Crime: महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव मे बीते सोमवार को एक किशोरी के साथ एक शादीशुदा युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है तथा दुष्कर्म करते समय आरोपी की पत्नी और छोटी बहन ने देख लिया और इसके बाद किशोरी की बुरी तरह से पीटाई भी कर दी। जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले में रेप का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीडित युवती की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

शौच के लिए बाहर गई थी युवती

जानकारी के मुताबिक पुलिस को किशोरी की मां द्वारा दिए गए तहरीर में बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री 15 जनवरी की रात शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ कर जबरन उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वही इस पूरे घटना में आरोपी की पत्नी औए बहन ने पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी।

किशोरी की हालत नाजुक

जिसके बाद किशोरी की मां ने एम्बुलेंस बुलाकर अपनी पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही दुष्कर्म के पास अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ALSO READ: 

Ram Mandir: आज से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव! श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जारी किया कार्यक्रम की पूरी लिस्ट, देखें यहां 

Ram Mandir: रामलला के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! 20 से 21 जनवरी को रहेगा बंद, जानिए कब कर सकेंगे रामलला के दर्शन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox