होम / UP Crime: किन्नर बनकर वसूलते थे पैसे, पुलिस ने ‘ताली गैंग’ को किया गिरफ्तार

UP Crime: किन्नर बनकर वसूलते थे पैसे, पुलिस ने ‘ताली गैंग’ को किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : May 1, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Crime: ग़ाज़ीपुर में पुलिस ने एक गैंग का खुलासा किया, जो किन्नर बनकर लोगो से वसूली करते थे। पुलिस ने बताया की इस गैंग के पुरुष किन्नर के रूप में खुद को बदलते थे और लोगों से वसूली करते थे। और अगर कोई मन करें तो उसके साथ बदसलूकी करते थे।

यह है पूरा मामला

इस गैंग के लड़के किन्नर के गेट अप में रहते थे और लोगो से पैसे जबरन ऐंठने का काम करते थे। और मन करने पर बदतमीज़ी करते थे। अभी हालहिं में यही हरकत इनके गैंग के मेंबर ने की , इनके गैंग के कुछ लोगो ने PRD के जवानो के साथ मारपीट भी की थी। एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने बतया की एक गैंग किन्नर का रूप लेकर शहर के लोगों से जबरदस्ती पैसों की वसूली करता था। इस गैंग के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो जबरन जनता से वसूली करता था वो भी अलग अलग स्थान से। ये सभी पुरुष है, जो किन्नर बनकर नाच गाना के नाम पर वसुली करते थे। और पैसा न देने पर लोगों से लड़ाई झगड़ा करते थे।

ALSO READ:Maneka Gandhi Filed Nomination: BJP प्रत्याशी मेनका गांधी ने के सुल्तानपुर से किया नामांकन

PRD जवानों को ऑन ड्यूटी मारने का आरोप

रात में करीमुद्दीनपुर थाने पर तैनात पीआरडी जवानों को एक बाइक आती दिखी और जब उन्होंने उसको रोककर पूछताछ की तो वो भाग गए। उस बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति महिला के वेश में था। थोड़ी देर बाद ये गैंग आठ-दस लोगों के साथ आए और जवानों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनके ऊपर फायरिंग भी की। पुलिस ने जब छानबीन की तो इनकी हकीकत सामने आई।

जांच करने पर सभी किन्नर ये फर्जी किन्नर आसपास के गांवों में जाते थे और नाच-गाने के नाम पर वसूली करते थे। जाँच करने पर पुलिस को पता लगा की सभी किन्नर पुरुष थे, वो बस किन्नर का रूप लेते थे। इन्होंने पुरे क्षेत्र में आतंक मचा रखा था। शराब पीकर लोगों को मारते थे। इस गैंग मेंबर के मास्टर माइंड यूट्यूबर सुनील सिंह के साथ बाकी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस गिरोह का नाम ताली गैंग से जाना जाता है।

ALSO READ:Lucknow: गाज़ियाबाद के बाद अब लखनऊ की इस नामी स्कूल को मिली धमकी, खाली कराया गया कैंपस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox