होम / UP Election: नुक्कड़ सभा में अज्ञात युवक ने कहा ये, बात सुनकर प्रियंका गाँधी ने लगाई दौड़

UP Election: नुक्कड़ सभा में अज्ञात युवक ने कहा ये, बात सुनकर प्रियंका गाँधी ने लगाई दौड़

• LAST UPDATED : May 11, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Election: इन दिनों अमेठी और रायबरेली की सीटों पर प्रियंका गांधी ने डेरा जमाया हुआ है। वो लगातार कांग्रेस पार्टी के समर्थन में छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाए कर रही है।

यह थी वजह दौड़ लगाने की

कांग्रेस पार्टी लगातार नुक्कड़ सभाओं के ज़रिए लोगों से कनेक्ट कर रही है। इसी नुक्कड़ के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जब अमेठी शहर में एक अज्ञात युवक ने उन्हें कुछ यादें याद दिलाई और पास में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति का ज़िक्र किया तो प्रियंका गांधी ने वहां तक पहुंचने के भरी सभा में दौड़ लगा दी। नुक्कड़ नाटक के दौरान प्रियंका गांधी जनता को सम्बोधित कर रही थी, तभी एक युवक जनसभा में से प्रियंका गाँधी को कहता है की, जनसभा के पास ही राजीव गांधी की एक मूर्ति होने कही।

ALSO READ: Farrukhabad News: पांचाल घाट पर दो युवकों की डूबकर मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

युवक ने कही ये बात

उन्होंने प्रियंका से कहा, दीदी, मैं कहना चाहता हूं कि सामने राजीव गांधी जी की मूर्ति है, आप वहां पर माला चढ़ाइए, जब मेरे पिता वहां थे तो हमेशा वहां कार्यक्रम होते थे. इस बार नहीं हुआ तो नहीं हुआ.’ युवक की ये बातें सुनकर प्रियंका गांधी मान गईं और वहां से दौड़कर राजीव जी की प्रतिमा के पास पहुंच गईं उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी दौड़ते नजर आए और प्रियंका गांधी के साथ जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसके बाद प्रियंका प्रतिमा पर पहुंचीं और अपने पिता राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर किया शेयर

इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें प्रियंका गांधी अपने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाते हुए दिख रहीं है।’नुक्कड़ सभा के दौरान एक युवक ने प्रियंका गांधी जी के साथ कुछ पुरानी यादें साझा कीं और पास में ही गली में मौजूद स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की अपील करते हुए दौड़ते हुए भी देखा गया। प्रियंका गांधी जी तुरंत प्रतिमा पर पहुंचीं और माल्यार्पण किया।

ALSO READ:CM केजरीवाल की जमानत पर सपा नेता अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सत्य की एक और जीत बताई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox