होम / UP Flood: बाढ़ पीड़ितों के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, ’24 घंटों में मिले सहायता’

UP Flood: बाढ़ पीड़ितों के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, ’24 घंटों में मिले सहायता’

• LAST UPDATED : July 16, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Flood: यूपी में बाढ़ को लेकर परेशानियों में कोई कमी नहीं दिख रही है। हर दिन लोग चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। लोगों की संपत्ति, घर, पूंजी सब नष्ट हो गाया हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सत्य निर्देश दिया है जिसमें सभी पंडितों को 24 घंटे के अंदर सहायता मिलेगी। इसके साथ ही बचाव और राहत कार्य भी शुरू करवाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक सोमवार को बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने एक स्तर की बैठक बुलाई थी। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी तटबंधों को लगातार निगरानी में रखा जाएगा और राहत कार्ट करवाने के दौरान किसी कोल्हापुर भाई तरह की कोई लापरवाही न हो।

Read More: UP Weather: आज होगी झमाझम बारिश या उमस करेगी परेशान? जानिए कैसा रहेगा यूपी में आज का मौसम

1500 से अधिक गांव प्रभावित

बाढ़ के इस भीषण कर से लगभग 1571 गांव बुरी तरीके से प्रभावित हो चुके हैं जहां लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार पीड़ितों की निरंतर मदद करने में लगी हुई है। देखा जाए तो कल 14.80 लाख लोग बाढ़ के कर से परेशान है। वहीं दूसरी तरफ लगभग 5 लाख से भी ऊपर पशुओं के साथ साथ कृषि, गृहस्ती का सामान और मकान को नुकसान पहुंचा है। योगी सरकार के निर्देश के अनुसार 24 घंटे के अंदर धनराशि और अन्य जरूरत का सामान पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा। 24×7 मदद के लिए राहत केंद्र काम करेगी। पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा जहां उनके लिए भी पशु आहार होगा।

Read More: UP Flood: बाढ़ पीड़ितों को लेकर CM योगी के सख्त आदेश, बोले- ’24 घंटों में मिले..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox