होम / UP Flood: बाढ़ के कहर से 13 जिलों का हाल बुरा, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

UP Flood: बाढ़ के कहर से 13 जिलों का हाल बुरा, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

• LAST UPDATED : July 18, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Flood: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर लगातार बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है, जिसके कारण 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। लोगों को रोजाना चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। प्रभावित जिलों में लोगों की हालत बेहद खराब हो गई है और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हजारों लोग इस कठिनाई से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि गोरखपुर, मुरादाबाद, ललितपुर, गाजीपुर, पीलीभीत और एटा जिलों में लोगों की जानें गई है। प्रशासन की सुने तो, पूरे 13 जिलों की हालत बाढ़ के कारण गंभीर बताई जा रही है। सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया है और कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है।

Read More: Kanwar Yatra: दुकानों पर नाम लिखने के आदेश पर भड़के अखिलश यादव, ‘जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है तो…’

प्रशासन उठा रही सख्त कदम

इस मुसीबत की घड़ी में प्रशासन बचाव और राहत कार्य में जुटा हुआ है। लोगों की सहायता के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शरूर करवाया जा रहा है. की जा रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जितना हो सके सतर्क रहें और अधिकतर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कई लोग तो अपने घरों में फंसे हुए हैं और पानी के बीच सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Read More: UP Flood

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox