होम / Gaziabad: OYO होटल में एक और कांड, बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के दुपट्‌टे से लटककर दी जान

Gaziabad: OYO होटल में एक और कांड, बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के दुपट्‌टे से लटककर दी जान

• LAST UPDATED : December 28, 2022

Gaziabad

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh)। गाजियाबाद के OYO होटल में फिर एक शव बरामद हुआ है। इस बार भी गर्लफ्रेंड जाने की जिद कर रही थी और बॉयफ्रेंड उसे रोकने पर अड़ा था। इसी पर विवाद हुआ और बॉयफ्रेंड ने होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गर्लफ्रेंड से पूछताछ जारी है।

गर्लफ्रेंड गई थी बाथरूम, इसी बीच लगाई फांसी
पूरा मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित हिंडन रेजिडेंसी होटल का है। जहां मंडौली के सुशीला गार्डन निवासी 29 वर्षीय कैलाश मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा। दोपहर 2 बजे उसकी गर्लफ्रेंड घर जाने की ज़िद करने लगी। जिसपर कैलाश ने गर्लफ्रेंड की इस बात का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान गर्लफ्रेंड बाथरूम में चली गई। करीब 10 मिनट बाद जब वह बाहर आई तो कैलाश का शव उसकी चुन्नी के सहारे पंखे पर लटका मिला। दोपहर 3 बजे के आसपास गर्लफ्रेंड ने यूपी-112 को कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस होटल में पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

एसीपी बोलीं- कार्रवाई जारी
मामले पर एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया, ‘दोपहर करीब तीन बजे साहिबाबाद पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई। हिंडन OYO होटल पर कैलाश नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर गई। शव को कब्जे में लिया। परिजनों की तहरीर पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।’

यह भी पढ़ें: Gaziabad: छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे और बेल्ट, विवाद से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox